24 घण्टे ऑनलाइन

अलमारी में आने लगती है बदबू, इन नुस्खों से बनाए इसे खुशबूदार

कई बार ऐसा होता है कि अलमारी (Cupboard) में रखे कपड़ों से सीलन की बदबू आने लगती है। फफूंद लगने की वजह से कपड़ों से बदबू आने लगती है।फफूंद लगने की वजह से कपड़ों से बदबू आने लगती है।अलमारी में आप अपने पसंदीदा कपड़े और कई…

24GhanteOnline
October 17, 2025
3 min read
अलमारी में आने लगती है बदबू, इन नुस्खों से बनाए इसे खुशबूदार

कई बार ऐसा होता है कि अलमारी (Cupboard) में रखे कपड़ों से सीलन की बदबू आने लगती है। फफूंद लगने की वजह से कपड़ों से बदबू आने लगती है।फफूंद लगने की वजह से कपड़ों से बदबू आने लगती है।अलमारी में आप अपने पसंदीदा कपड़े और कई अन्य सामान रखते हैं। इसलिए आप आलमारी (Cupboard) को हमेशा साफ़ करते हैं। इसी तरह आप इन्हें ख़ुशबूदार भी रख सकते हैं। कैसे ? इन आसान घरेलू नुस्ख़ों की मदद से।

tips for wardrobe fragrance,wardrobe fragrance,wardrobes,household tips,home decor tips ,अपनी अलमारी में खुशबू के लिए अपनाएं ये टिप्स , अलमारी में खुशबू,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स

कॉफ़ी

आप कॉफ़ी से भी अलमारी को ख़ुशबूदार बना सकते हैं। सबसे पहले किसी छोटे डिब्बे में कॉफ़ी बीन्स भरें। पर ढक्कन की बजाय इसे एल्युमिनियम फॉयल से ढंकें और फॉयल में छोटे-छोटे छेद करें। अब इसे अलमारी में रख दें। थोड़ी देर बाद अलमारी महकने लगेगी। अलमारी को इसी तरह ख़ुशबूदार बनाए रखने के लिए महीने में एक बार कॉफ़ी बीन्स को बदलें।

कपूर

जिस अलमारी में आपको कपड़े रखने हैं उसे पहले सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। उसके बाद कपूर के पानी से दराज को साफ करें। इसे पूरी तरह सूख जाने दें। सूख जाने के बाद ही कपड़े रखें।
सुगंधित तेल-आप सुगंधीत तेल के इस्तेमाल से भी अलमारी को महका सकते हैं। इसके लिए स्प्रे बोतल में 1 कप पानी भरें। अब इसमें पसंदीदा सुगंधित तेल की 6 -7 बूंद और वनिला एक्सट्राक्ट की 4 -5 बूंद डालकर बोलत को हिलाएं और अलमारी के कोनों में छिड़कें। इससे आपकी अलमारी महकने लगेगी। इस घोल को हर दो दिन बाद अलमारी में छिड़कें। इससे अलमारी हमेशा महकती रहेगी। साथ ही इसी घोल को टिशू पेपर पर छिड़ककर उन्हें अलमारी में रखें। इससे भी आपकी अलमारी महकती रहेगी।

tips for wardrobe fragrance,wardrobe fragrance,wardrobes,household tips,home decor tips ,अपनी अलमारी में खुशबू के लिए अपनाएं ये टिप्स , अलमारी में खुशबू,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स

कपड़ों को रखें ऐसे

कीमती और महंगे कपड़ों को प्लास्टिक के पैकेट में या फिर मोटे पेपर में लपेटकर रखें। इसके अलावा बाजार में बिकने वाले वैक्स पेपर भी काफी उपयोगी होते हैं। इससे कपड़े सीधे अलमारी के संपर्क में नहीं आते हैं और खराब नहीं होते। अगर आपको लग रहा है कि कुछ कपड़ों में सीलन आ गई है तो सबसे पहले इन कपड़ों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। उसके बाद प्लास्टिक बैग में लपेटकर अंदर रखें।

चंदन की लकड़ी

चंदन की ख़ुशबू से तो आप वाकिफ़ ही होंगे। तो अब हम आपको बता दें कि इससे भी आप अपनी अलमारी को महका सकते हैं। इसके लिए सिर्फ़ अलमारी में चंदन की लकड़ी रखें। ऐसा करने से अलमारी और कपड़ें दोनों महकने लगेंगे।

सुगंधित हैंगर

अब अलमारी को ख़ुशबू से महकाने के लिए आप सुगंधित हैंगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे अलमारी और कपड़े दोनों ख़ुशबू से महकेंगें। आप सुगंधित हैंगर मार्केट से ख़रीद सकते हैं। इसके साथ ही अलमारी को महकाने के लिए झिल्लीदार बैग में सुगंधित चीज़ें, जैसे गुलाब की पंखुड़ियां, पुदीने के पत्ते या फिर सुगंधित तेल में भिगोई रुई के गोले भी रखें और इसे हैंगर में लगाएं। इससे अलमारी और कपड़े दोनों ख़ुशबूदार होंगें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।