24 घण्टे ऑनलाइन

इस SUV ने बाजार में तहलका मचाया, Base vs Next Variant फीचर्स डिकोड

Tata Motars की ओर से हाल ही में लॉन्च की गई Sierra SUV ने बाजार में तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया से लेकर लोगों की जुबां तक हर तरफ इसकी ही चर्चा है. मजेदार बात ये है कि SUV की कीमत 11.49 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू…

24GhanteOnline
December 13, 2025
4 min read

Tata Motars की ओर से हाल ही में लॉन्च की गई Sierra SUV ने बाजार में तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया से लेकर लोगों की जुबां तक हर तरफ इसकी ही चर्चा है. मजेदार बात ये है कि SUV की कीमत 11.49 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होती है. टाटा सिएरा सात वेरिएंट में उपलब्ध है. जिसमें स्मार्ट+, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, एडवेंचर प्लस, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस का ऑप्शन है.

खास बात ये है कि Tata Sierra का सेकंड बेस मॉडल प्योर, बेस मॉडल स्मार्ट प्लस से दिल्ली की ऑनरोड कीमत में करीब पौने दो लाख रुपए महंगा है. दिल्ली में स्मार्ट प्लस वैरिएंट की ऑनरोड कीमत करीब 13.45 लाख रुपए और प्योर की ऑनरोड कीमत 15.17 लाख रुपए तक है. दोनों में करीब 1.72 लाख का अंतर है. दोनों ही वैरिएंट में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं और क्या पौने 2 लाख रुपए ज्यादा देकर सेकंड बेस मॉडल खरीदना एक स्मार्ट ऑप्शन है?

सभी वैरिएंट में मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स


Tata Sierra के सभी वेरिएंट में अच्छे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिल जाते हैं, जिसमें 6 एयरबैग, ESP, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) ऑटो-होल्ड के साथ, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग, ISOFIX माउंट्स, LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और ABS/EBD जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. इसका मतलब है कि बेस मॉडल में भी सुरक्षा और आराम का पूरा ध्यान रखा गया है. इसके अलावा, रियर AC वेंट्स, रियर सनशेड्स, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा, और ड्राइव मोड (सिटी/स्पोर्ट) जैसे फीचर्स भी सभी वेरिएंट में मिलते हैं. साथ ही, स्टीयरिंग कंट्रोल्स और कनेक्टिविटी जैसे मॉडर्न फीचर्स भी शामिल हैं.

Sierra के बेस मॉडल में मिलने वाले फीचर्स


लाइट सेबर LED DRLs – स्टाइलिश LED डे-टाइम लाइट्स
पुश स्टार्ट-स्टॉप बटन – बिना चाबी के गाड़ी स्टार्ट/बंद करने का बटन
रियर AC वेंट्स – पीछे बैठने वालों के लिए AC वेंट
17-इंच व्हील्स – 17 इंच के स्टील पहिए
इलेक्ट्रिक ORVMs – बटन से चलने वाले साइड मिरर
फ्लश डोर हैंडल्स – बॉडी के अंदर फिट होने वाले हैंडल
वेलकम लाइट्स – गाड़ी के पास आने पर जलने वाली लाइटें
पावर्ड टेलगेट – बटन से खुलनेबंद होने वाला बूट
ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स – चारों पहियों में डिस्क ब्रेक
रियर विंडो सनशेड्स – पीछे की खिड़कियों के लिए सनशेड
ऑटो-डिमिंग IRVM – पीछे का मिरर जो रात में खुद ही कम रोशनी कर देता है
रिवर्स पार्किंग सेंसर – पीछे गाड़ी लगाते समय चेतावनी देने वाले सेंसर
एक्सटेंडेबल आठ-वे वाइजर – आगे की धूप रोकने वाला बड़ा और एडजस्टेबल वाइज़र
चारों पावर विंडो – चारों खिड़कियां बटन से चलने वाली

सेकंड बेस प्योर में मिलने वाले फीचर्स


17-इंच अलॉय व्हील्स – 17 इंच के स्टाइलिश अलॉय पहिए
पैनोरमिक सनरूफ – बड़ी सनरूफ जो सामने और पीछे दोनों सीटों तक फैली होती है
हिल डिसेंट कंट्रोल – ढलान पर गाड़ी को अपने-आप धीरे रखने की सुविधा
ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल – आगे की दो सीटों के लिए अलग-अलग तापमान सेट करने की सुविधा
10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट – 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन
वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले – बिना केबल के मोबाइल कनेक्ट करने की सुविधा

क्या सही है पौने 2 लाख ज्यादा देना?


सवाल उठता है कि प्योर वैरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के लिए पौने 2 लाख रुपए ज्यादा देना सही है या नहीं? इसका जवाब हां है क्यों आमतौर पर कंपनी से फिट होकर आने वाले फीचर्स सही होते है, क्योंकि ये सभी फीचर्स कार में पहले से इंस्टॉल (इनबिल्ट) आते हैं और गुणवत्ता बेहतर होती है. सेफ्टी और फिटिंग को कोई समझौता नहीं होता. वायरिंग, इंटीग्रेशन और वारंटी भी सही रहती है. कंपनी के सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर के साथ ठीक से काम करते हैं. कई फीचर्स को आफ्टरमार्केट (बाद में लगाने) की कोशिश की जा सकती है, लेकिन उसमें बहुत सी सीमाएं और नुकसान भी हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…