शेयर बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 11,00 अंक उछला; निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार
मुंबई: देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में अगले चरण के बड़े सुधारों की घोषणा के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों (Share Market) में जबरदस्त तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 808.13 अंक की…

मुंबई: देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में अगले चरण के बड़े सुधारों की घोषणा के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों (Share Market) में जबरदस्त तेजी देखी गयी।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 808.13 अंक की तेजी के साथ 80,597.66 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 भी 306.90 अंक की बढ़त में 24,938.20 अंक पर खुला।
पहले आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स 1,168 अंक चढ़ता हुआ 81,765.77 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 1,083.89 अंक यानी 1.34 प्रतिशत ऊपर 81,681.55 अंक पर था। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 80,597.66 अंक पर बंद हुआ था।
निफ्टी-50 भी 25 हजार अंक के स्तर को पार करता हुआ 391 अंक की मजबूती के साथ 25,022 अंक तक पहुँच गया। खबर लिखे जाते समय यह 373.85 अंक यानी 1.52 प्रतिशत ऊपर 25,005.15 अंक पर था। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 24,631.30 अंक पर बंद हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधारों की घोषणा की थी। इसमें ढांचागत सुधारों के अलावा जीएसटी में स्लैब की संख्या चार से घटाकर दो करने और आम लोगों के इस्तेमाल की चीजों पर कर कम करके उन्हें राहत देने की बात कही गयी है। इससे शेयर बाजारों में निवेश धारणा को मजबूती मिली है।
ऑटो सेक्टरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रियलिटी और बैंकिंग शेयरों में उछाल रहा। सेंसेक्स में मारुति सुजुकी के शेयर सबसे ज्यादा 7.5 फीसदी की बढ़त में थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
