24 घण्टे ऑनलाइन

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, Sensex 1000 अंक उछला

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर बाजार (Share Market) की शानदार शुरुआत हुई। बीते सप्ताह जबरदस्त बढ़त लेने के बाद आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex खुलने के साथ ही 500 अंक से ज्यादा उछला और…

24GhanteOnline
March 24, 2025
2 min read
शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, Sensex 1000 अंक उछला

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर बाजार (Share Market) की शानदार शुरुआत हुई। बीते सप्ताह जबरदस्त बढ़त लेने के बाद आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex खुलने के साथ ही 500 अंक से ज्यादा उछला और दोपहर 12 बजे के अस-पास सेंसेक्स करीब 1000 अंक की छलांग लगा गया। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने भी ओपन होते ही 150 अंक से ज्यादा की छलांग लगाई और फिर इसकी रफ्तार बढ़ती गई और ये 282 अंक उछल गया। इस बीच Relianc, Kotak Bank, NTPC, PowerGrid से लेकर RVNL और IREDA के शेयर तेज रफ्तार से भागते हुए नजर आए।

शेयर मार्केट (Share Market) के ओपन होने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,905.51 की तुलना में जोरदार तेजी लेते हुए 77,456.27 के स्तर पर खुला और देखते ही देखते 77,498.29 तक पहुंच गया। Sensex की ये रफ्तार कारोबार बढ़ने के साथ और बढ़ती गई। खबर लिखे जाने तक ये 1000 अंक की उछाल के साथ 77,907.42 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,350.40 के स्तर से चढ़कर 23,515.40 पर खुला और फिर अचानक निफ्टी भी 282.70 अंक की तेजी लेकर 23,633.10 पर पहुंच गया।

2175 शेयरों ने की तेज शुरुआत


मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच सोमवार को Sensex-Nifty ग्रीन जोन में ओपन हुए और निफ्टी-50 ने एक झटके में 23,500 का आकंड़ा पार कर लिया। शुरुआती कारोबार में करीब 2175 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार शुरू किया, तो वहीं 472 शेयर ऐसे थे, जिनकी ओपनिंग रेड जोन में गिरावट के साथ हुई, वहीं 178 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

शेयर बाजार में तेजी के बीच सबसे ज्यादा भागने वाले 10 शेयरों पर नजर डालें, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल NTPC Share (4.50%), Kotak Bank Share (4.44%) और Axis Bank Share (2%), Reliance Share (2.10%) और HDFC Bank Share (1.70%) की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे।

निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पिलर गिरने से 2 मजदूर हुए घायल


तो वहीं मिडकैप कैटेगरी में शामिल कंपनियों में से IGL Share (3.46%), IREDA (3.29%), RVNL Share (3%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा स्मॉलकैप शेयरों में Railtel Share 8.83%, Zentech Share 8.65% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…