24 घण्टे ऑनलाइन

शेयर बाजार में 'अमंगल', खुलते ही फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार (Share Market) संभलने का नाम नहीं ले रहा है और सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को ये एक बार फिर बुरी तरह टूटा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा…

24GhanteOnline
February 18, 2025
2 min read

शेयर बाजार (Share Market) संभलने का नाम नहीं ले रहा है और सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को ये एक बार फिर बुरी तरह टूटा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा है, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 150 अंक की गिरावट लेकर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले बीते 9 करोबारी दिनों हर रोज सेंसेक्स-निफ्टी टूटता नजर आया है। मंगलवार की गिरावट के बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) से Tata Motors तक और Kalyan Jewellers से लेकर ACC Cement तक के शेयर खुलते ही धड़ाम नजर आए हैं।

सबसे पहले बात करते हैं शेयर बाजार (Share Market) में शुरुआती कारोबार के बारे में, तो बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स 76,073.71 के लेवल पर ओपन हुआ था और कुछ ही देर में इसकी गिरावट बढ़ती चली गई और Sensex 500 अंक के आस-पास फिसलकर 75,540 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया।

एनएसई का निफ्टी भी सेंसेक्स की चाल से चाल मिलाता दिखा और Nifty 22,963.65 के लेवल पर खुलने के बाद अचानक 150 अंक से ज्यादा टूटकर 22,801.50 के स्तर पर आ गया। बीते कारोबारी दिन सोमवार को दोनों इंडेक्स दिनभर गिरावट में कारोबार करने के बाद आखिरकार मामूली बढ़त लेकर क्लोज हुए थे।

1007 शेयरों ने की गिरावट के साथ शुरुआत


मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में शेयर मार्केट (Share Market) के 1007 कंपनियों के स्टॉक्स गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुए। इसके अलावा 1210 शेयरों ने अपने पिछले बंद की तुलना में बढ़त लेकर कारोबार की शुरुआत की। वहीं बाजार के 145 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे, जिनकी स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला यानी इनकी फ्लैट ओपनिंग हुआ।

मार्केट में ट्रेडिंग शुरू होने के दौरान Bharti Airtel, Tech Mahindra, Apollo Hospitals, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank के शेयरों ने तेज रफ्तार के साथ कारोबार शुरू किया। वहीं M&M, Tata Steel, NTPC, ONGC, JSW Steel, और Bajaj Finserv के शेयर लाल निशान पर खुले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…