24 घण्टे ऑनलाइन

लगातार छठे दिन शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के इतने करोड़ स्वाहा

शेयर बाजार (Share Market) में लगातार छठे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स खुलते ही धड़ाम हो गया जिससे निवेशकों को मोटा नुकसान हुआ है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 274.56 अंक की गिरावट के साथ 76,019.04 अंक पर खुला और 45 मिनट के…

24GhanteOnline
February 12, 2025
2 min read

शेयर बाजार (Share Market) में लगातार छठे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स खुलते ही धड़ाम हो गया जिससे निवेशकों को मोटा नुकसान हुआ है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 274.56 अंक की गिरावट के साथ 76,019.04 अंक पर खुला और 45 मिनट के अंदर 800 अंक तक टूट गया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में गिरावट जारी है। वहीं, निफ्टी 78.45 अंक फिसलकर 22,993.35 अंक पर पहुंच गया है।

बाजार की गिरावट में मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा टूटा, तो वहीं ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के शेयर में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबारी हफ्ते की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील एल्यूमिनियम के इंपोर्ट पर टैरिफ लगाने का फैसला लिया तब से बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है।

बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 402.12 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो पिछले कारोबारी सत्र में 408.52 लाख करोड़ रुपये पर रहा था। यानी आज के बाजार खुलने के साथ ही निवेशकों को 6.40 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

शेयर बाजार में गिरावट में टॉप लूजर की बात करें, तो लार्जकैप में शामिल M&M Share (3.50%) टूटकर 2976 रुपये पर आ गया, तो वहीं Zomato Share में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है और ये 3.41% गिरकर 207 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा Mukesh Ambani का Reliance Share 3.18 फीसदी फिसलकर 1194 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

महाकुम्भ की आस्था में ओतप्रोत नजर आए अनिल कुंबले, त्रिवेणी संगम में किया पावन स्नान


इसके अलावा इस कैटेगरी में Adani Ports (2.63%), IndusInd Bank (2.48%), PowerGrid Share (2.20%), Axis Bank Share (2.16%) की गिरावट में कारोबार कर रहे थे। वहीं आईटीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एसबीआई, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…