24 घण्टे ऑनलाइन

शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी भी फिसले

मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर लगभग सभी समूहों में हुयी भारी बिकवाली के कारण शेयर बाजार (Share Market) में शुक्रवार को भूचाल आ गया और इस दौरान बीएसई का 1400 अंक और नेशनल स्टॉक…

24GhanteOnline
February 28, 2025
2 min read

मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर लगभग सभी समूहों में हुयी भारी बिकवाली के कारण शेयर बाजार (Share Market) में शुक्रवार को भूचाल आ गया और इस दौरान बीएसई का  1400 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 400 अंकों से अधिक की गिरावट में आ गया।

बीएसई का सेंसेक्स 411 अंकों की गिरावट लेकर 74201.77 अंकों पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 74282.43 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी बिकवाली में यह पिछले दिवस के 74612.34 अंक की तुलना में 1452.83 अंक टूटकर 73159.60 अंक तक उतरा। हालांकि अभी यह 1358.10 अंकों की गिरावट लेकर 73254.33 अंक पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज ही हरे निशान में कारोबार कर रही है। शेष सभी कंपनियां लाल निशान में चल रही है।

एनएसई का निफ्टी 112 अंकाें की गिरावट लेकर 22433.40 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 22450.35 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी बिकवाली में यह पिछले सत्र के 22545.05 अंक की तुलना में 440 अंकाें की गिरावट लेकर 22105.15 अंक के निचले स्तर तक टूटा। हालांकि अभी यह कुछ सुधरकर 421 अंकों की गिरावट के साथ 22133.30 अंक पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 46 लाल निशान में और मात्र चार हरे निशान में कारोबार कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…