टूटा 28 साल पुराना रिकॉर्ड, शेयर बाजार में 11 लाख करोड़ स्वाहा
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में लगातार गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले। बाजार करीब 9 महीने के…
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में लगातार गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले। बाजार करीब 9 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ मार्च सीरीज के पहले दिन बाजार में लालिमा छाई रही। बाजार करीब 9 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ । निफ्टी में 8 महीने की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में जोरदार बिकवाली रही। IT, ऑटो, PSE इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे । एनर्जी, फार्मा, मेटल शेयरों में बिकवाली रही।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1414.33 अंक यानी 1.90 फीसदी की गिरावट के साथ 73,198.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 420.35 अंक यानी 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ 22,124.70 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही जबकि निफ्टी के 50 में से 45 शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही । रुपया 30 पैसे कमजोर होकर 87.50/$ पर बंद हुआ। मिडकैप 1,222 प्वाइंट गिरकर 47,915 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 399 प्वाइंट गिरकर 48,345 पर बंद हुआ।
इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.16 लाख करोड़ रुपये घटकर 385.94 लाख करोड़ रुपये रह गया। लगातार पांचवें महीने शेयर मार्केट में गिरावट आई है। 1996 के बाद यह पहला मौका है जब लगातार पांच महीने शेयर मार्केट में गिरावट आई है।
रिलायंस, Axis Bank और HDFC बैंक को छोड़कर BSE के टॉप 30 के सभी शेयर गिरावट पर हैं। सबसे बड़ी गिरावट Indusind बैंक में 5.50 फीसदी की देखी गई है। NSE के 2,834 शेयरों में से 2540 शेयर गिर रहे हैं, जबकि 238 शेयर उछाल पर है। 272 शेयर लोअर सर्किट पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं 740 शेयर 52 वीक के लो पर हैं। एनएसई के टॉप 50 में से 46 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 4 मार्च से मैक्सिको और कनाडा टैरिफ की शुरुआत की घोषणा की है। वहीं चीन पर टैरिफ को और बढ़ाने का भी ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद एनवीडिया में रातोंरात 8.5 प्रतिशत की गिरावट ने नैस्डैक को गिरा दिया। जिसका असर आज एशियाई बाजार पर भी दिखाई दिया और अब भारतीय बाजार भी बड़ी गिरावट में कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी भी फिसले
इसके अलावा, भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में भारी बिकवाली देखी जा रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक जैसे शेयर हैवी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली तेज है।
11 लाख करोड़ स्वाहा!
BSE मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें तो कल यह 393 लाख करोड़ रुपये पर था, जो आज 11 लाख करोड़ घटकर 382 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है। यानी कि निवेशकों के वैल्यूवेशन में 11 लाख करोड़ की कमी आई है।
बिखर गए ये शेयर
सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें तो पतंजलि फूड्स के शेयर 10 फीसदी गिरकर 1633 रुपये पर आ गया है। BSE के शेयर में 9.45 फीसदी गिरकर 4674 रुपये पर कारोबार कर रहा है।जबकि इरेडा (Ireda Share) 9 फीसदी गिरकर 151 रुपये पर आ चुका है। रेडिगटन 10 फीसदी गिरकर 226 रुपये पर है. पीरामल फार्मा 7 फीसदी टूटा है. इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर 6 फीसदी गिरे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
