बजट से पहले शेयर मार्केट हुआ रॉकेट, Sensex ने भी लगाई ऊंची छलांग
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। बजट के दौरान शेयर बाजार (Share Market) में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार ने धीमी शुरुआत की। Sensex आज 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,637.01 पर खुला। वहीं एनएसई…

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। बजट के दौरान शेयर बाजार (Share Market) में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार ने धीमी शुरुआत की। Sensex आज 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,637.01 पर खुला। वहीं एनएसई 23,528.60 पर खुला। हालांकि इसके बाद इसमें दबाव बढ़ता हुआ दिखाई दिया। फिर निफ्टी 60 अंक चढ़कर 23500 के ऊपर कारोबार करने लगा, जबकि सेंसेक्स 200 अंक ऊपर है।
पीएसयू शेयरों में तेजी
भले ही शेयर बाजार (Share Market) में दबाव देखा जा रहा हो, लेकिन सरकारी कंपनियों के शेयरों में तेजी है। RVNL में 5 फीसदी की तेजी, IRB में भी 5 फीसदी की तेजी, मझगांव डॉक, बीडीएल और एनएचपीसी जैसे शेयर तेजी पर कारोबार कर रहे हैं।
अडानी ग्रुप के शेयरों में भी तेजी
शेयर बाजार (Share Market) में उथल-पुथल के बीच अन्य शेयरों के साथ ही अडानी ग्रुप के शेयर (Adani Group Stocks) भी खूब चल रहे हैं। अडानी ग्रुप के शेयरों में अडानी पावर का शेयर करीब 4 फीसदी, अडानी ग्रीन 3.52 फीसदी और अडानी इंटरप्राइजेज 2.46%, अडानी पोर्ट, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर के शेयर भी चढ़कर कारोबार कर रहे हैं।
BSE सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से 9 शेयर सबसे ज्यादा गिरे हुए हैं, जबकि बाकी के 21 शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा तेजी ITC Hotels के करीब 3 फीसदी की तेजी आई है। वहीं टाइटन के शेयर में मामूली गिरावट देखी जा रही है।
NSE के टॉप 50 शेयरों में से आईटीसी होटल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बेल, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 3 प्रतिशत तक की उछाल आई है। वहीं एनएसई टॉप 50 शेयरों में से 23 शेयर गिरावट पर हैं, जिसमें हीरोमोटोकॉर्प और विप्रो जैसे शेयर शामिल हैं।
ये शेयर गिरे
गिरने वाले शेयरों की बात करें तो फाइव स्टार बिजनेस 5 फीसदी, पेज इंडस्ट्रीज 1 फीसदी, इंडियन बैंक 1 फीसदी, नैल्को 2 फीसदी और हीरोमोटोकॉर्प करीब 2 फीसदी शामिल हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
