24 घण्टे ऑनलाइन

किसी को भी न बताएं ये बातें, वरना रुक जाएगी तरक्की

अगर आप जीवन में सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं तो आपकों कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना होगा। क्योंकि इन बातों को किसी भी व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। चाहें वो व्यक्ति आपकी कितना भा खास क्यों न हो। यहां तक कि अपनी…

24GhanteOnline
July 21, 2025
3 min read

अगर आप जीवन में सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं तो आपकों कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना होगा। क्योंकि इन बातों को किसी भी व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। चाहें वो व्यक्ति आपकी कितना भा खास क्यों न हो। यहां तक कि अपनी जीवनसाथी को भी नहीं बताना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति ( Chanakya Niti) में कहा कि आप भी तरक्की की सीढ़ियां आसानी से चढ़ सकते हैं, सुखी जीवन जी सकते हैं और समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए हर व्यक्ति के लिए न केवल अपने परिवार में बल्कि समाज में भी अपना सम्मान बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।

किसी को न बताएं ये बातें


चाणक्य ने अपनी नीति ( Chanakya Niti) में बताया है कि पुरुषों को कभी भी पारिवारिक विवादों या घर से जुड़ी कोई भी बात बाहरी लोगों को नहीं बतानी चाहिए। इसके साथ ही पत्नी से नाराज होने के बाद उसके चरित्र, व्यवहार या आदतों के बारे में भी किसी को न बताएं। अगर आप ये बातें किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करते हैं तो वो व्यक्ति उस वक्त तो कुछ न हो, लेकिन बाद में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

इन बातों को भी रखें गुप्त


अगर लाइफ में कभी किसी बात को लेकर आपका अपमान हुआ है तो ऐसी बातें मजाक में भी किसी से नहीं कहनी चाहिए। आमतौर पर लोग मजाक-मजाक में अपने करीबियों को ऐसी बातें बता देते हैं। लेकिन ऐसी बातों को जितना गुप्त रखें उतना ही अच्छा रहेगा। इसलिए अगर आपने कभी अपमान का कड़वा घूंट पिया है तो उसे अपने सीने में दबाकर ही रखें।

किसी से न करें पैसों का जिक्र


आप जो पैसा कमाते हैं वो आपको सार्थक और सक्षम बनाता है। आज के समय में पैसा ही हर व्यक्ति की ताकत है। इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति या धन संबंधी परेशानी किसी को न बताएं। ऐसा करने से समाज में आपका सम्मान कम हो जाता है और जब दूसरे लोगों को पता चलता है कि आपके पास धन की कमी है तो वो इसलिए भी किनारा कर लेते हैं कि कहीं आप उनसे धन की मांग न कर बैठें। इसलिए किसी व्यक्ति को अपनी इनकम के बारे में जिक्र नहीं करना चाहिए।

किसी को न बताएं अपना गुरुमंत्र


अगर आपने किसी योग गुरु से दीक्षा ली है तो गुरु के द्वारा दिया गया गुरुमंत्र किसी को भी नहीं बताना चाहिए। गुरुमंत्र कई प्रकार के होते हैं। लाइफ में किसी से कुछ नया सीखने को मिलता है तो वह भी गुरुमंत्र का समान है। इसलिए अपने गुरुमंत्र को किसी को भी नहीं बताएं। क्योंकि जरूरत पड़ने पर ये गुरुमंत्र ही आपकी मदद करेंगे और जीवन में कामयाबी दिलाएंगे।

दान को हमेशा रखें गुप्त


अगर आप अपने जीवन में जो कुछ भी दान करते हैं उसको हमेशा गुप्त रखना चाहिए और उस दान के बारे में किसी से बखान भी नहीं करना चाहिए। ऐसा गुप्त दान करने से आपको जीवन में सफलता मिलती हैऔर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। क्योंकि दान के बारे में किसी को जानकारी देने से आपका पुण्य खत्म हो जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…