जेके सीमेंट फैक्ट्री की निर्माणाधीन छत गिरी, कई मजदूर दबे; रेसक्यू जारी
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा हो गया। यहां के पवई में सिमरिया जेके सीमेंट फैक्ट्री (JK Cement Factory) में निर्माणधीन छत का स्लैब गिर गया, जिसमें कई मजदूर दब गए हैं। घटना में कुछ लोगो की मौत एवं घायल होने की…
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा हो गया। यहां के पवई में सिमरिया जेके सीमेंट फैक्ट्री (JK Cement Factory) में निर्माणधीन छत का स्लैब गिर गया, जिसमें कई मजदूर दब गए हैं। घटना में कुछ लोगो की मौत एवं घायल होने की खबर है। हालांकि प्रशासन ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है।
घटनास्थल पर पुलिस फोर्स मौजूद है। बचाव कार्य चल रहा है। मलबे में अभी भी करीब 20 लोग दबे हुए बताए जा रहे हैं। हादसा स्कैफोल्डिंग गिरने से बताया जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए सीमेंट फैक्ट्री (JK Cement Factory) के अंदर एंट्री पर रोक दिया गया है।
घटना गुरुवार सुबह की है। सीमेंट फैक्ट्री के निर्माणाधीन वाले हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, इसके लिए वहां बड़ी संख्या में मजदूर इकट्ठा थे। अचानक भरभराकर छत की स्लैब गिर गई। मलबे में कई मजदूर दब गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की जाने लगी।
RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सूचना देकर एंबुलेंस भी मौके पर बुला ली गईं। जो मजदूर मलबे से निकाले गए हैं, वह गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है और 50 से ज्यादा मजदूर घायल हैं। प्रशासनिक तौर पर अभी किसी के हताहत और घायलों की पुष्टि नहीं की गई है। हादसे की जांच की जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
