24 घण्टे ऑनलाइन

जिले के बड़े बकायदारों की गर्दन तक पंहुचे जिला प्रशासन के हाथ, सम्पति कुर्क

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-2 क्षेत्र में बड़े बकायदारों से राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में आज उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में…

24GhanteOnline
November 13, 2025
2 min read

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-2 क्षेत्र में बड़े बकायदारों से राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में आज उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने तहसील सदर अन्तर्गत बड़े बकायदारों की सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही की गई जिसमें मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स राजीव त्यागी का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील, डीएचएफएल प्रमेसिया लाईफ इंश्योरेंश क0 लि0, एवं मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो0 सुमित प्रकाश गुप्ता कैनाल रोड की सम्पति कुर्क की कार्यवाही कर सम्पत्ति सील कर दी गई हैं।

मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स राजीव त्यागी 196/3-1 राजपुर रोड पर लगभग 3.41 करोड़ की जीएसटी वसूली थी का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील कर दिया गया है।

डीएचएफएल प्रमेसिया लाईफ इंश्योरेंश क0 लि0, पर लगभग 33.83 लाख एवं 10 प्रतिशत् संग्रह व्यय की कुर्की की कार्यावाही करते हुए कार्यालय सील, कर दिया गया है।

वहीं मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो0 सुमित प्रकाश गुप्ता कैनाल रोड पर लगभग 20.10 लाख एवं अन्य कुर्की की कार्यवाही में कृष्णा होम राजपुर रोड में फ्लैट सील कर दिया गया है।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) के सख्त निर्देश हैं कि जिले के बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली की जाए, राजस्व जमा न कराने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत् सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें