उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा
हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नोएडा एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर…

हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नोएडा एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की है और विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। ऐसे में एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर जरूर रखा जाना चाहिए।
विज ने कहा कि पहले भारत को कमजोर देश माना जाता था, लेकिन आज भारत किसी भी दुस्साहस का जवाब देने में सक्षम है। देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उनके व्यक्तित्व और कार्यों से आम लोगों को प्रेरणा मिलनी चाहिए।
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और विपक्ष के इसमें शामिल होने को लेकर विज ने कहा कि विरोधी विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं और देश की शांति भंग करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष न तो कानून का पालन करता है और न ही संवैधानिक नियमों का सम्मान करता है। विज ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध जताने का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए भी नियम तय हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता विपक्ष को लगातार नकार रही है। हाल ही में हुए उपचुनावों का जिक्र करते हुए विज ने कहा कि कांग्रेस को कहीं भी एक सीट नहीं मिली। उनके अनुसार, विपक्ष केवल शोर-शराबा कर रहा है और जनता उसकी राजनीति को समझ चुकी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…
अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…
जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…
CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…
