24 घण्टे ऑनलाइन

कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में कैदी ने GF संग लिए सात फेरे, वकील-पुलिस बने साक्षी

पटना। बिहार की जेल में बंद एक कैदी (Prisoner) ने कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई। शादी में दोनों के परिजनों के अलावा वकील और पुलिस साक्षी के तौर पर मौजूद रहे। शादी के बाद कैदी को फिर स्थानीय…

24GhanteOnline
March 4, 2025
2 min read

पटना। बिहार की जेल में बंद एक कैदी (Prisoner) ने कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई। शादी में दोनों के परिजनों के अलावा वकील और पुलिस साक्षी के तौर पर मौजूद रहे। शादी के बाद कैदी को फिर स्थानीय मंडलकारा में भेज दिया गया। मामला सीवान जिले का है।

शादी रचाने वाला कैदी (Prisoner) गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के दुधरा गांव का रहने वाला है। उसका नाम हरेराम सिंह है। जबकि, उसकी प्रेमिका युवती भी उसी के गांव की रहने वाली है। कोर्ट परिसर में हुई इस अनोखी शादी को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ भी मौजूद रही।

बताया जा रहा है कि हरेराम सिंह और उसकी गर्लफ्रेंड का कई सालों से अफेयर था। दोनों एक-दूसरे से बेपनाह प्रेम करते थे, लेकिन उनके परिजन इस अफेयर से नाखुश थे। जब दोनों ने साथ रहने का फैसला किया तो परिजनों ने हरेराम सिंह के खिलाफ जबरन लड़की के भगाने का मामला दर्ज करा दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर लिया और एफआईआर के आरोपित हरेराम सिंह को जेल भेज दिया। मामला न्यायालय में चल रहा था। इधर सोमवार को बंदी हरेराम सिंह ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कमलेश कुमार सिंह के कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा। सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होने के बाद न्यायाधीश ने दोनों ही पक्षों के वकीलों की दलील को सुना।

छह जिलों में मूक-बधिर विद्यालयों का कायाकल्प कर रही योगी सरकार


फिर दोनों पक्षों की सहमति होने के कारण प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ने आदेश दिया कि उनकी रजामंदी से ही शादी करा दी जाए। इस आदेश के बाद बंदी को मंदिर में लाया गया, जहां युवती पहले से ही मौजूद थी, एक घंटे के अंदर दोनों की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ संपन्न करवा दी गई और न्यायालय को भी इसकी सूचना दी गई, इसके बाद युवक को दोबारा जेल भेज दिया गया। इस तरह की शादी की चर्चा दिनभर कोर्ट परिसर व शहर में होती रही। युवक की ओर से अधिवक्ता रूकसाद अहमद व युवती के पक्ष से अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा 1 ने अपनी दलीलें रखीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…