सोने ने तोड़े अबतक के सभी रिकॉर्ड, 93 हजार पार पहुंचा
यूपी राजधानी लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने (Gold) की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट गोल्ड का भाव 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। 22 कैरेट सोना…
यूपी राजधानी लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने (Gold) की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट गोल्ड का भाव 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। 22 कैरेट सोना 90,100 रुपये और 18 कैरेट 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, चांदी के दाम भी तेजी से बढ़कर 1,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
24 कैरेट गोल्ड: ₹93,300 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड: ₹90,100 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट गोल्ड: ₹81,400 प्रति 10 ग्राम
चांदी (ज्वेलरी ग्रेड): ₹1,03,100 प्रति किलोग्राम
क्यों बढ़ रहे हैं सोने (Gold) और चांदी के दाम?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी : वैश्विक बाजार में सोने की मांग बढ़ने से भारतीय सर्राफा बाजार पर भी असर पड़ा है।
डॉलर और रुपये में उतार-चढ़ाव : रुपये में गिरावट और डॉलर की मजबूती ने भी सोने के दामों को प्रभावित किया है।
आर्थिक अस्थिरता : वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और महंगाई के कारण लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
शादियों का सीजन : आने वाले शादी के सीजन को देखते हुए सोने की मांग लगातार बढ़ रही है।
और बढ़ेंगे दाम
बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि अगर वे सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो जल्द निर्णय लें। सर्राफा व्यापारी विनोद माहेश्वरी (Bullion trader Vinod Maheshwari) ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग लगातार बढ़ रही है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो अप्रैल के अंत तक सोना 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
महीने के पहले दिन हो गए ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा इतना असर
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी निवेशकों और ग्राहकों के लिए मिश्रित संकेत दे रही है। जहां निवेशक इसमें सुनहरा मौका देख रहे हैं, वहीं ग्राहकों को महंगे गहने खरीदने पड़ सकते हैं। ऐसे में जल्द से जल्द सोना खरीदना फायदेमंद हो सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
