नए लाइफ टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंचा सोना, 10 ग्राम की कीमत उड़ा देगी होश
अगर आप भी अक्षय तृतीया में सोना (Gold) खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपको झटका दे सकती है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी और कमजोर हो रहे डॉलर के बीच बुधवार सुबह घरेलू वायदा बाजार में…
अगर आप भी अक्षय तृतीया में सोना (Gold) खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपको झटका दे सकती है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी और कमजोर हो रहे डॉलर के बीच बुधवार सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव 94,573 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए लाइफ टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गई हैं। बुधवार, 16 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में MCX पर सोने की कीमतें 1100 रुपए ज्यादा बढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गईं हैं।
1300 रुपए महंगा हुआ सोना (Gold)
MCX पर सोने (Gold) की कीमतों ने 94,573 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर को छूने के बाद थोड़ी नरमी दिखाई। गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे यह 1.13% की तेजी के साथ 94,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, 11 बजे तक ये कीमतें 1300 रुपए तक महंगी हो गई हैं। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज हुआ। इसकी बड़ी वजह डॉलर की लगातार गिरती कीमत और वैश्विक आर्थिक विकास पर चल रहे ट्रेड वॉर के प्रभावों को लेकर निवेशकों की बढ़ती चिंता है।
कॉमेक्स पर भी सोना (Gold) तेजी के साथ ऊंचाई पर पहुंच गया है। वहां यह 2% की बढ़त के साथ 3,294.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार करता नजर आया। आर्थिक अस्थिरता और वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ रही हैं।
सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर
भारत और अमेरिका दोनों जगह खुदरा महंगाई में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें बनी हैं। इसका भी असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। भारत में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दर मार्च 2025 में घटकर 3.34% पर आ गई, जो अगस्त 2019 के बाद सबसे कम है। फरवरी 2025 में यह दर 3.61% थी, जबकि पिछले साल मार्च में 4.85% दर्ज की गई थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
