अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल, 10 ग्राम की कीमत हुई 1 लाख के पार
दिल्ली में 10 ग्राम सोने (Gold) की कीमतों में तगड़ा उछाल आया। दिल्ली सर्राफा बाजार में 21 अप्रैल 2025 शाम 6.28 बजे तक 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 250 रुपये के आंकड़े को पार कर गया। कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध…

दिल्ली में 10 ग्राम सोने (Gold) की कीमतों में तगड़ा उछाल आया। दिल्ली सर्राफा बाजार में 21 अप्रैल 2025 शाम 6.28 बजे तक 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 250 रुपये के आंकड़े को पार कर गया। कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितताओं के चलते मांग बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,650 रुपये की तेजी आई थी, लेकिन शाम होते-होते सोने के भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हो गए।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने (Gold) की कीमत सोमवार को पहले 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची। शुक्रवार को इसका मूल्य 20 रुपये घटकर 98,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन, आज शाम में सोने के भाव में एकाएक तेजी आई और वह 1 लाख रुपये के पार चला गया।
सोने (Gold) की कीमतों में लगातार उछाल
आज स्थानीय बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,600 रुपये उछलकर 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया था। पिछले कारोबारी सत्र में यह मामूली गिरावट के साथ 97,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मगर शाम 6 बजकर 28 मिनट पर 10 ग्राम सोने कीमत 1 लाख से ज्यादा हो गई।
सोने की कीमत पिछले वर्ष 31 दिसंबर से अबतक 20,850 रुपये या 26.41 प्रतिशत प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी हैं। चांदी की कीमतें भी 500 रुपये चढ़कर 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले सत्र में चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट बंद हुई थी।
नए लाइफ टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंचा सोना, 10 ग्राम की कीमत उड़ा देगी होश
वहीं, एमसीएक्स पर 3 हफ्तों की बात करें तो गोल्ड की कीमतों में काफी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन में गोल्ड के दाम 90,717 रुपये प्रति दस ग्राम थे, जो बढ़कर 96,875 रुपये के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए। इसका मतलब है कि गोल्ड की कीमतों में 6,158 रुपये का इजाफा देखने को मिला है। यानी सोने ने निवेशकों को इस दौरान करीब 7 फीसदी की कमाई कराई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
