24 घण्टे ऑनलाइन

भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने को बेताब है दिल्ली की जनता: पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दिल्ली के द्वारका में भाजपा प्रत्याशी पद्युमन राजपूत के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को…

24GhanteOnline
February 1, 2025
2 min read

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दिल्ली के द्वारका में भाजपा प्रत्याशी पद्युमन राजपूत के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता के जोश और उत्साह को देखकर यह निश्चित है कि इस बार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने वाला है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि द्वारका में एक तरफ ऐसे प्रत्याशी मैदान में है जो परिवारवाद को बढ़ाते हैं और टिकट खरीद कर लाते हैं वहीं दूसरी ओर कर्मठ और जनसेवा को समर्पित प्रद्युमन खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इसलिए समान नागरिक संहिता लागू हो पाई क्योंकि वहां पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यूसीसी में ऐसे प्रावधान किए हैं जिससे अब कोई भी आफताब दिल्ली की तरह श्रद्धा वालकर के साथ हैवानियत नहीं कर सकेगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार करने के मामले में कांग्रेस से भी आगे बढ़ गई है। आप सरकार के कुप्रबंधन का ही नतीजा है कि 31 सालों में पहली बार दिल्ली को राजस्व घाटे का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जब कोविड में दिल्ली की जनता ऑक्सीजन के लिए तड़प रही थी तब केजरीवाल आठ बंगलों को तोड़कर शीशमहल बना रहे थे। कहा कि केजरीवाल की नाकारा सरकार के कारण ही दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पाया।

उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में परिवर्तन की लहर चल रही है और लोगों को डबल इंजन बनाने के लिए पांच फरवरी का इंतजार है। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामचरण बोरा, राजेंद्र मित्तल, रामनिवास दहिया, गौरव चौधरी, पूनम जिंदल, सत्येंद्र सिंह, मनोज चौधरी, गंभीर सिंह नेगी, धर्मेंद्र सिंह, नीरज, कुनाल मेहता, विनय रोहिला, अशोक, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें