24 घण्टे ऑनलाइन

केदारनाथ धाम यात्रा में तेजी से बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, टूट रहे पुराने रिकॉर्ड

श्री केदारनाथ धाम यात्रा (Kedarnath Dham Yatra) इस वर्ष सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। यात्रा ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, अब तक 87 लाख 29 हजार 45 से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यह…

24GhanteOnline
May 26, 2026
2 min read

श्री केदारनाथ धाम यात्रा (Kedarnath Dham Yatra) इस वर्ष सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। यात्रा ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, अब तक 87 लाख 29 हजार 45 से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़े सोमवार शाम तक के हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों के बावजूद प्रशासन द्वारा यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

पैदल मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) तक श्रद्धालुओं के लिए रहने, भोजन, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही यात्रा मार्ग और धाम में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालु प्रशासन की सराहना कर रहे हैं। इंदौर से बाबा केदारनाथ (Kedarnath) के दर्शन के लिए आये गजेंद्र ठाकुर ने अपने यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि वे पैदल ही मंदिर पहुंचे इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा प्रदान की गई व्यवस्थाओं का उपयोग किया। बताया कि पूरे रास्ते भर में उन्हें पेयजल व्यवस्था दुरुस्त मिली, शौचालय भी साफ सुथरे थे। कहा कि उन्हें धाम में रहने खाने पीने की सभी सुविधाएं अच्छी लगी ।

शामली उत्तर प्रदेश से आये सजीव कुमार ने बताया कि धाम में जिस प्रकार की भीड़ है, उसे प्रसासन द्वारा अच्छे से मैनेज किया गया है। साथ में इतने श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं करना आसान नहीं होता, उन्होंने प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी ओर से धाम में उच्च स्तर की व्यवस्थाएं की गई हैं।

वहीं मुंबई से आए हुए श्रद्धालु हर्षित ने कहा कि धाम में उन्हें सारी व्यवस्था अच्छी लगी है, उन्होंने कहा कि यहां प्रशासन की टीमें हर समय श्रद्धालुओं की मदद के लिए तत्पर रहती है, उन्होंने सभी कर्मचारियों के व्यवहार की तारीफ भी की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।