24 घण्टे ऑनलाइन

2026 में लॉन्च होगी नई Skoda Slavia Facelift! ADAS के साथ दिखी टेस्टिंग में

Skoda अपनी पॉपुलर मिड साइज सेडान Slavia के लिए मिड-साइकल अपडेट की तैयारी कर रही है. स्कोडा स्लाविया फिलहाल अपने सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. 2026 में लॉन्च से पहले इसके फेसलिफ्ट वर्जन की नई स्पाई इमेज…

24GhanteOnline
December 14, 2025
2 min read

Skoda अपनी पॉपुलर मिड साइज सेडान Slavia के लिए मिड-साइकल अपडेट की तैयारी कर रही है. स्कोडा स्लाविया फिलहाल अपने सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. 2026 में लॉन्च से पहले इसके फेसलिफ्ट वर्जन की नई स्पाई इमेज सामने आई हैं. इन तस्वीरों से डिजाइन बदलावों के साथ नए फीचर्स की झलक मिलती है, जिसमें ADAS सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है.

एक्सटीरियर में दिखे हल्के लेकिन शार्प बदलाव


Rushlane की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्टिंग के दौरान देखी गई Slavia Facelift में फ्रंट और रियर दोनों हिस्सों में बदलाव नजर आए हैं. स्कोडा की सिग्नेचर ग्रिल को बरकरार रखा जा सकता है, लेकिन हेडलैंप और LED DRL का डिजाइन नया हो सकता है. फ्रंट बंपर का लोअर एयर इनटेक अब ज्यादा 3D और पियानो ब्लैक फिनिश में दिखता है. रियर में टेल लैंप्स और बंपर में मामूली अपडेट मिलने की उम्मीद है, जबकि बूट लिड का शेप पहले जैसा ही रहेगा.

साइड प्रोफाइल रहेगा लगभग पहले जैसा


साइड से देखने पर Slavia Facelift का ओवरऑल प्रोफाइल लगभग पहले जैसा ही नजर आता है. इसकी कूपे-स्टाइल रूफलाइन और स्पोर्टी स्टांस को बरकरार रखा गया है. सबसे बड़ा विजुअल अपडेट नए अलॉय व्हील्स हो सकते हैं, जो टेस्ट कार में ब्लैक फिनिश और नए स्पोक डिजाइन के साथ दिखे. डोर हैंडल, ब्लैक B-पिलर, ड्यूल-टोन ORVMs और व्हील आर्च डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसे ही रहने की संभावना है.

इंटीरियर में बड़ा बदलाव और पहली बार ADAS


केबिन के अंदर स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट में नया डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिल सकता है. इसके साथ अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है. सबसे बड़ा हाइलाइट Level 2 ADAS का जुड़ना होगा. इसमें लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलेजन वॉर्निंग के साथ ऑटो ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग, हाई बीम असिस्ट और सेफ एग्जिट अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं.

इंजन वही, लेकिन मुकाबला होगा और कड़ा


इंजन ऑप्शंस में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है. स्लाविया फेसलिफ्ट में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है, इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक का विकल्प रहेगा. वहीं 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 150 PS और 250 Nm आउटपुट के साथ 7 स्पीड DSG गियरबॉक्स में आएगा. 2026 में Hyundai Verna Facelift और Volkswagen Virtus Facelift के आने से मिड साइज सेडान सेगमेंट में मुकाबला और तेज होने वाला है.

Tags:skoda

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…