24 घण्टे ऑनलाइन

और भी बोल्ड लुक में आएगी Kushaq 2026, Creta-Seltos की टेंशन बढ़ी

2021 में पहली बार लॉन्च हुई स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) , ब्रांड के “इंडिया 2.0” प्रोग्राम के तहत पहला मॉडल था, जो वोक्सवैगन के MQB प्लेटफॉर्म पर बेस्ड था, जिसे विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए लाया गया था. इसे काफी…

24GhanteOnline
December 7, 2025
2 min read

2021 में पहली बार लॉन्च हुई स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) , ब्रांड के “इंडिया 2.0” प्रोग्राम के तहत पहला मॉडल था, जो वोक्सवैगन के MQB प्लेटफॉर्म पर बेस्ड था, जिसे विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए लाया गया था. इसे काफी सराहा गया और इसने स्कोडा को मिड साइज SUV सेगमेंट में अपनी पहचान बनाने में मदद की. बढ़ते मुकाबले के बीच, वाहन निर्माता कंपनी इसे लगभग 2026 की शुरुआत में एक मिडलाइफ अपडेट देने की तैयारी कर रही है.

नई स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) फेसलिफ्ट, जिसे कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा गया है, जनवरी 2026 में सड़कों पर आने की संभावना है. कॉम्पैक्ट एसयूवी में डिजाइन बदल सकता है और इसमें नए फीचर्स के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है.

New 2026 Skoda Kushaq बेहतर स्टाइलिंग


स्पाई फोटों से पता चलता है कि नई 2026 स्कोडा कुशाक में थोड़े बदले हुए फ्रंट ग्रिल के साथ पतले वर्टिकल स्लैट्स, नए डिजाइन वाले हेडलैंप, नए कोडियाक -प्रेरित कनेक्टेड डीआरएल और बड़े फॉग लैंप होंगे. नए मैट-ब्लैक अलॉय व्हील्स को छोड़कर, साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे. पीछे की तरफ भी कुछ बदलाव किए जाएंगे, जिनमें एलईडी बार से जुड़े पतले टेल लैंप और थोड़ा बदला हुआ बंपर शामिल है.

New 2026 Skoda Kushaq फीचर्स

इंटीरियर को दो प्रमुख विशेषताओं – पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS (ऑटोनॉमस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से अपग्रेड किया जाएगा. इस एसयूवी में नए ट्रिम्स और अपहोल्स्ट्री के साथ 360 डिग्री कैमरा मिलने की संभावना है.

New 2026 Skoda Kushaq इंजन ऑप्शन


मौजूदा मॉडल वाले 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही बरकरार रखे जाएंगे. कम क्षमता वाला ये इंजन 115 बीएचपी की अधिकतम पावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, जो 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है, 150 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.

स्कोडा इंडिया मौजूदा 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (1.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध) को नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से बदल सकती है. हालांकि, ये मैकेनिकल अपग्रेड बाद में पेश किया जा सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…