इस दिन लॉन्च होगा बजाज चेतक का नया और सस्ता मॉडल
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) 14 जनवरी, 2026 को नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर (Bajaj Chetak) लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अपडेटेड मॉडल में मामूली डिजाइन बदलाव और कुछ नए फीचर्स शामिल होंगे, जबकि मौजूदा बैटरी ऑप्शन बरकरार…

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) 14 जनवरी, 2026 को नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर (Bajaj Chetak) लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अपडेटेड मॉडल में मामूली डिजाइन बदलाव और कुछ नए फीचर्स शामिल होंगे, जबकि मौजूदा बैटरी ऑप्शन बरकरार रहेंगे. 2026 बजाज चेतक में मौजूदा स्प्लिट टेल लैंप की जगह एक नया डिज़ाइन किया गया हॉरिजॉन्टल एलईडी टेल लैंप लगाया जाएगा. इसमें कुछ और कॉस्मेटिक बदलावों की भी उम्मीद है. चलिए आपको बताते हैं इसमें क्या कुछ मिल सकता है.
वेरिएंट और बैटरी ऑप्शन
मौजूदा लाइनअप की तरह ही, नई 2026 बजाज चेतक में भी दो बैटरी पैक विकल्प – 3kWh और 3.5kWh – होने की उम्मीद है, जो लगभग 127 किमी और 153 किमी तक की दावा की गई रेंज प्रदान करेंगे.
अभी के समय में, चेतक (Bajaj Chetak) लाइनअप में चार वेरिएंट शामिल हैं 3001, 3503, 3502 और 3501 जिनकी कीमत लगभग 99,990 रुपये, 1.02-1.05 लाख रुपये, 1.20 लाख-1.22 लाख रुपये और 1.25 लाख-1.27 लाख रुपये है. एंट्री-लेवल वेरिएंट 3001 की अधिकतम स्पीड 63 किमी प्रति घंटा है, जबकि बाकी तीन वेरिएंट 73 किमी प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड तक पहुंचने में सक्षम हैं.
फीचर्स
टचस्क्रीन टीएफटी डैश, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, सीक्वेंशियल ब्लिंकर और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसी प्रीमियम सुविधाएं केवल टॉप-एंड वेरिएंट में ही उपलब्ध हैं. बेस वेरिएंट में बेसिक डैश, एक साधारण एलसीडी, हिल होल्ड, रिवर्स मोड और ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर इको और स्पोर्ट मोड्स के साथ-साथ टेकपैक जैसे कई राइडिंग मोड्स भी देता है.
रेट्रो लुक होगा बरकरार
वाहन निर्माता कंपनी अपडेटेड चेतक (Bajaj Chetak) अपने पहचाने जाने वाले रेट्रो लुक को बरकरार रखती है. लेकिन कुल मिलाकर थोड़ा ज्यादा कॉम्पैक्ट दिखता है.इसमें नई सीट, अपडेटेड साइड पैनल और एक नया रियर ग्रैब हैंडल दिया गया है.फ्रंट इंडिकेटर अब हैंडलबार कवर पर स्थित हैं, जबकि रियर में एक नई इंटीग्रेटेड टेललाइट है.
कितनी हो सकती है कीमत
कीमत की बात करें तो, उम्मीद है कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूदा चेतक मॉडलों से काफी सस्ता होगा. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹ 80,000 से ₹ 90,000 के बीच होगी. अगर ये अनुमान सही साबित होता है, तो यह स्कूटर बाजार में मौजूद अन्य एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटरों, जैसे कि विडा VX2 और टीवीएस ऑर्बिटर को कड़ी टक्कर देगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
