24 घण्टे ऑनलाइन

नई Duster पर सस्पेंस खत्म, इस दिन होगी लॉन्च

पिछले कुछ सालों तक इंडिया की फेवरेट SUV रही रेनॉ डस्टर (Duster) एक बार फिर से वापसी कर रही है. रेनॉ इस SUV को बिल्कुल नए अवतार में 26 जनवरी को पेश करेगी. अब तक नई डस्टर के लुक और डिजाइन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा…

24GhanteOnline
December 25, 2025
2 min read

पिछले कुछ सालों तक इंडिया की फेवरेट SUV रही रेनॉ डस्टर (Duster) एक बार फिर से वापसी कर रही है. रेनॉ इस SUV को बिल्कुल नए अवतार में 26 जनवरी को पेश करेगी. अब तक नई डस्टर के लुक और डिजाइन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, कंपनी ने SUV का एक नया टीजर जारी किया है. नए टीजर में काफी हद तक SUV के डिजाइन का पता चलता है.

इसका टीजर वीडियो दिखाता है कि कार में कनेक्टेड LED टेललाइट्स हैं और बीच में Renault का नया लोगो रखा गया है. साथ ही सामने डे-टाइम रनिंग लाइट्स भी हैं. वीडियो में SUV को यादगार अंदाज में पेश किया गया है. शुरुआत होती है बच्चों से होती है, जो टॉय Duster के साथ खेल रहे हैं. इसके बाद पुराने Duster मॉडल के पहाड़ों, नदियों और झरनों में ड्राइव करने वाले सीन दिखाई जाते हैं. वीडियो का अंत होता है Gangs of Duster कम्युनिटी के जश्न के साथ, यानी पुराने यादों और एडवेंचर को मिलाकर 2026 में Duster की वापसी का रास्ता तैयार किया गया है.

पूरा नया डिजाइन


नई Duster CMF-B आर्किटेक्चर पर बनी है और इसका डिजाइन बिल्कुल नया है. सामने वाला हिस्सा पहले से ज्यादा बोल्ड दिखेगा. इसमें नई ग्रिल, Y-शेप LED हेडलाइट्स और DRLs, नया फॉग लैम्प, स्पोर्टी बम्पर और बड़े एयर डैम होंगे. इसके अलावा Y-शेप LED टेललाइट्स, 18 इंच के अलॉय व्हील, बड़े साइड क्लैडिंग, उभरी हुई व्हील आर्च और रूफ रेल्स जैसे एलिमेंट इसे खास बनाएंगे.

प्रीमियम फीचर्स


इंडिया में आने वाली 2026 Duster की केबिन और फीचर्स ग्लोबल मॉडल जैसी ही होंगी. यह पिछली जनरेशन से ज्यादा प्रीमियम और फीचर-फुल होगी. अब इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 7 इंच की कलर ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जिंग पैड, पैनोरमिक सनरूफ, Arkamys Classic 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, एम्बियंट लाइटिंग और लेवल 2 ADAS (सेफ्टी और ड्राइव असिस्ट फीचर) जैसी सुविधाएं होंगी.

इंजन ऑप्शन्स


इंडिया में नई Duster में दो पेट्रोल इंजन मिल सकते हैं 1.3L टर्बो और 1.2L माइल्ड हाइब्रिड. बाद में एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है. ट्रांसमिशन में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन हो सकते हैं. 4X4 सिस्टम केवल टॉप वेरिएंट में हो सकता है. लॉन्च के बाद नई Duster का मुकाबला Hyundai Creta, Tata Sierra, Kia Seltos, Maruti Victoris और Grand Vitara जैसी गाड़ियों से होगा.

Tags:Duster

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…