6000mAh की बैटरी फूंकती है फोन में जान, 12GB RAM वाला ये है सबसे सस्ता Mobile
20 हजार रुपए के बजट में नया फोन तलाश रहे हैं तो चलिए बताते हैं कि आप लोगों को सबसे सस्ता 12GB RAM वाला फोन कितने रुपए का मिल जाएगा? कीमत बताने से पहले चलिए आपको इस हैंडसेट का नाम बताते हैं, जिस फोन की हम बात कर रहे हैं…
20 हजार रुपए के बजट में नया फोन तलाश रहे हैं तो चलिए बताते हैं कि आप लोगों को सबसे सस्ता 12GB RAM वाला फोन कितने रुपए का मिल जाएगा? कीमत बताने से पहले चलिए आपको इस हैंडसेट का नाम बताते हैं, जिस फोन की हम बात कर रहे हैं उस फोन का नाम है Motorola Moto G54 5G. ये जो आपको 20 हजार रुपए से कम कीमत में मिल जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि इस फोन के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और इस हैंडसेट में आप लोगों को कौन-कौन से खास फीचर्स मिलेंगे?
Moto G54 5G Price in India
फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला कंपनी का ये फोन 18 हजार 499 रुपए में बेचा जा रहा है. ये दाम इस हैंडसेट के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है. इस फोन को 651 रुपए प्रतिमाह की शुरुआती ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है. इस हैंडसेट का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 14999 रुपए है.
Moto G54 5G Alternatives
मुकाबले की बात करें तो मोटोरोला कंपनी के इस 5जी फोन की टक्कर Samsung Galaxy A35 5G, Nothing Phone 2 Pro, realme P4 5G और OPPO K13 5G स्मार्टफोन से होती है.
Moto G54 5G Specifications
डिस्प्ले: इस फोन में 6.5 इंच फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज डायनामिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है.
खास फीचर्स: 5जी के अलावा इस मिड रेंज फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंट फिंगरप्रिंट और बेहतरीन साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
