Sakat Chauth: आज इतने बजे होगा चंद्रोदय, जानें चंद्रमा पूजा का महत्व
हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ (Sakat Chauth) का व्रत रखा जाता है। सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी, तिलकुटा चौथ, तिल चौथ औक माघी चौथ भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। सकट चौथ का…

हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ (Sakat Chauth) का व्रत रखा जाता है। सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी, तिलकुटा चौथ, तिल चौथ औक माघी चौथ भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। सकट चौथ का व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, स्वास्थय और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि संकट चौथ (Sakat Chauth) का व्रत करने से संतान पर आने वाले सभी संकट दूर हो जाता है।
सकट चौथ (Sakat Chauth) के दिन भगवान गणेश के साथ ही सकट माता की भी पूजा की जाती है। इस साल सकट चौथ का व्रत 6 जनवरी 2026 को रखा जाएगा। तो आइए जानते हैं चंद्रोदय का समय और पूजा शुभ मुहूर्त के बारे में।
सकट चौथ (Sakat Chauth) शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 6 जनवरी को सुबह 8 बजकर 1 मिनट पर होगा। चतुर्थी तिथि का समापन 7 जनवरी को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। वहीं सकट चौथ के दिन चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 54 मिनट रहेगा।
सकट चौथ (Sakat Chauth) के दिन चंद्रमा पूजा का महत्व
सकट चौथ (Sakat Chauth) के दिन चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। इस व्रत का का पारण चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है। कहते हैं कि सकट चौथ का व्रत बिना चंद्रमा दर्शन और अर्घ्य के पूरा नहीं होता है। ऐसे में अगर आपने सकट चौथ का व्रत रखा है तो चंद्रमा की पूजा अवश्य करें और चंद्र दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
