दबंगों ने बाप-बेटे और पोते को घर में घुसकर मारी गोली, एक की मौत
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अजय साह नाम के एक शख्स को दबंगों के खिलाफ गवाही देना भारी पड़ गया। उसे इसका खामियाजा अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है। दबंगों ने रविवार रात पीड़ित के घर में घुसकर फायरिंग (Shot) की।…
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अजय साह नाम के एक शख्स को दबंगों के खिलाफ गवाही देना भारी पड़ गया। उसे इसका खामियाजा अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है। दबंगों ने रविवार रात पीड़ित के घर में घुसकर फायरिंग (Shot) की। जिसमें अजय की मौत हो गयी, जबकि उसके पिता सुरेश साह और बेटा अंकुश की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के सुमेरा गांव है। जहां पर गांव के ही अशोक साह के पुत्र साहेब, राजा और राहुल ने अजय साह (32), पिता सुरेश साह (55), और बेटे 13 साल के पोते अंकुश कुमार को गोली मार दी। जिसके बाद गंभीर हालत में परिजन तीनों को मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। पीड़ित और आरोपी दोनों परिवार पटीदार हैं।
अजय साह के छोटे भाई चंदन साह ने पुलिस को बताया कि उसके भाई अजय साह ने सुजीत कुमार उर्फ साहेब का गांव के ही एक परिवार से विवाद हुआ था। इस केस में साहेब के खिलाफ अजय ने चार महीना पहले एक केस में गवाही दी थी, जिसको लेकर उसने पूरे परिवार को गोली मार कर हत्या कर देने की धमकी दी थी।
चंदन के अनुसार, रविवार रात करीब 9.00 बजे सपरिवार खाना खाकर सोने चले गए। तभी दरवाजा पीटने की तेज आवाज आयी। बड़े भाई अजय साह बाहर निकले। सुजीत कुमार उर्फ साहब दो अन्य भाइयों राजा और राहुल के साथ पड़ोसी सुरेश साह के घर हथियार से लैस होकर पहुंचा था। दरवाजा खोलते ही साहेब पिस्टल से गोली चला दी।
फायरिंग में अजय साह के सीने और पेट में गोली लगी। इसके बाद जब अजय के पिता शोर सुनकर बाहर निकले तो उन्हें भी पेट में गोली मार दी। बगल के कमरे में भतीजा अंकुश कुमार बाहर निकाला तो उसे भी गोली मार दी। चंदन ने बताया कि जब वह अपने कमरे से बाहर निकला तो तीनों आरोपित गोली मारकर फरार हो गए थे।
थानाध्यक्ष कुमार प्रमोद सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अजय के छोटे भाई चंदन साह ने तीन लोगों को आरोपित किया है, फिलहाल सभी घर छोड़कर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
