क्लिनिक में घुसकर बेखौफ बदमाश ने डॉक्टर को मारी गोली, हालत गंभीर
वैशाली। बिहार के वैशाली में बेखौफ बदमाश ने होम्योपैथी डॉक्टर को गोली (Shot) मार दी। बदमाश क्लिनिक पर बैठे होमियोपैथी डॉक्टर को गोली मारकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गम्भीर रूप…
वैशाली। बिहार के वैशाली में बेखौफ बदमाश ने होम्योपैथी डॉक्टर को गोली (Shot) मार दी। बदमाश क्लिनिक पर बैठे होमियोपैथी डॉक्टर को गोली मारकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गम्भीर रूप से घायल होम्योपैथी डॉक्टर को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल होम्योपैथी डॉक्टर के शरीर से गोली (Shot) निकाल ली है। बरामद गोली को अस्पताल के डॉक्टर ने सुरक्षित रख लिया है।घायल होम्योपैथी डॉक्टर का इलाज हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर के हालात नाजुक बताई जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
सुप्रीम कोर्ट परिसर में शख्स ने खा ली चूहे मारने की दवा, वजह कर देगी हैरान
DSP अबू जफर इमाम ने निजी अस्पताल में भर्ती घायल को देखने घटना की जानकारी लेने पहुंचे। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के पहले डॉक्टर को किया फोन की मैं आ रहा हूं। आने के बाद बदमाश ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
