24 घण्टे ऑनलाइन

मदरसे में शर्मनाक हरकत! नाबालिग छात्रा के साथ मौलवी ने की दरिंदगी

सीतापुर। जिले से मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ मौलवी ने घिनौना काम किया है। आरोपी मौलवी ने बच्ची को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डरी-सहमी बच्ची ने कुछ दिनों तक किसी को कुछ भी नहीं…

24GhanteOnline
November 9, 2025
2 min read

सीतापुर। जिले से मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ मौलवी ने घिनौना काम किया है। आरोपी मौलवी ने बच्ची को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डरी-सहमी बच्ची ने कुछ दिनों तक किसी को कुछ भी नहीं बताया, लेकिन दूसरी बार दुष्कर्म (Rape) का शिकार हुई बच्ची ने पूरी आपबीती परिवार को बता दी।

यह पूरा मामला सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां स्थित सुन्नी फातिमा मदरसे में मौलवी इरफान कादरी ने एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम दिया। वह मदरसे में पढ़ने के लिए आती थी। आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि कुछ दिनों बाद मौलवी ने जब दोबारा बच्ची से दुष्कर्म (Rape) किया तो इस बार उसने अपने परिवार को मौलवी करतूत के बारे में बता दिया।

बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म (Rape) की जानकारी होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत मदरसे पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर नेहा त्रिपाठी और शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप शुक्ल सहित पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया। इस बीच पुलिस को देखते ही आरोपी मौलवी फरार हो गया। मामले में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने मौलवी की पत्नी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

साथ ही उसके पति की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगा दिया है। सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने बताया कि मौलवी के ऊपर दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौलवी की तलाश की जा रही है। जल्दी उसको गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।