गोपाल खेमका मर्डर केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, शूटर को दी थी 10 लाख रुपये की सुपारी
पटना पुलिस ने व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या (Gopal Khemka Murder Case) के कथित मास्टरमाइंड अशोक साव (Ashok Sav) को गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी साव ने ही शूटर उमेश यादव को खेमका की हत्या सुपारी थी। हत्या के बाद उमेश…
पटना पुलिस ने व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या (Gopal Khemka Murder Case) के कथित मास्टरमाइंड अशोक साव (Ashok Sav) को गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी साव ने ही शूटर उमेश यादव को खेमका की हत्या सुपारी थी। हत्या के बाद उमेश सीधे अशोक साव के फ्लैट पर रुका था। वहीं, शूटर की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के नाम एक-एक करके सामने आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटर उमेश यादव के अशोक साव के फ्लैट पर रुकने के बाद पुलिस को कारोबारी पर शक था। सूत्रों की मानें तो साव के खिलाफ पुख्ता सबूत और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि अशोक साव ने अपने व्यवसायिक प्रतिद्वंदी गोपाल खेमका (Gopal Khemka) को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। इसके लिए उसने कॉन्ट्रेक्ट किलर उमेश यादव को 10 लाख रुपये में सुपारी दी थी और एक लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया था। सोमवार को गिरफ्तार किए गए शूटर उमेश के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गयी बाइक, पिस्टल, 80 कारतूस, दो मोबाइल फोन और ₹1 लाख कैश बरामद किया है।
हत्या की साजिश के तहत उमेश यादव को हथियार मुहैया कराने वाले विकास उर्फ राजा को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया है।
बता दें कि गोपाल खेमका (Gopal Khemka) की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर उमेश और कारोबारी अशोक साव समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आज शाम तक पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। माना जा रहा है कि खेमका हत्या के पीछे गहरी व्यावसायिक रंजिश भी थी, जिसे लेकर अशोक साव ने उनको रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
