24 घंटे में ढेर हुआ अमृतसर के मंदिर पर ग्रेनेड हमले का मुख्यारोपी
पंजाब के अमृतसर स्थित होटल रेडिसन के पास एक मंदिर (Temple) पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया था। सोमवार को इस मामले में संदिग्धों को पुलिस एनकाउंटर (Encounter) में गोली लगी है। जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया जा रहा…
पंजाब के अमृतसर स्थित होटल रेडिसन के पास एक मंदिर (Temple) पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया था। सोमवार को इस मामले में संदिग्धों को पुलिस एनकाउंटर (Encounter) में गोली लगी है। जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। सीसीटीवी में कैद हुआ यह हमला दो दिन पहले खंडवाला के ठाकुरद्वारा मंदिर में हुआ था।
अमृतसर ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने आज राजासांसी इलाके में एनकाउंटर की। एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से आरोपी गुरसिदक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जब एसएचओ छेहरटा ने बाइक को रोकने की कोशिश की, जिस पर आरोपी सवार थे, तो उन्होंने अपनी बाइक छोड़ दी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने कहा, “एक गोली हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के बाएं हाथ पर लगी, एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई, जिससे आरोपी गुरसिदक घायल हो गया। अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। एचसी गुरप्रीत सिंह और गुरसिदक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरसिदक ने दम तोड़ दिया। घटना की एफआईआर पीएस एयरपोर्ट में दर्ज की जा रही है।”
अमृतसर के मंदिर पर बाइक पर आए दो लोगों ने फेंका ग्रेनेड, CCTV वीडियो आया सामने
बता दें कि शुक्रवार-शनिवार की रात बाइक सवार संदिग्धों ने ठाकुरद्वारा मंदिर (Temple) पर ग्रेनेड फेंककर हमला किया था। इस मामले में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया था। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने खुद इस ओर इशारा किया था। पंजाब के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा था कि ऐसे हमलों के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है।
भुल्लर ने कहा था कि सीसीटीवी में दो बाइक सवार दिखे हैं, जिन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। आए दिन पाकिस्तानी एजेंसी हमारे गरीब परिवार के युवाओं को भड़का कर ऐसे काम करवा रही है। पंजाब पुलिस ने लोगों से यह अपील की थी कि किसी के बहकावे में या पैसों की लालच में ऐसा ना करें। इसका खामियाजा उन्हें भी भुगतना होगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
