24 घण्टे ऑनलाइन

सालों बाद Creta की बादशाहत खत्म, देसी SUV बन गई नंबर-1

हुंडई क्रेटा कई महीनों से भारत में टॉप सेलिंग SUVs में शामिल है. मिड-साइज SUV क्रेटा ने साल 2025 में अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री दर्ज की है. इस दौरान 2 लाख यूनिट की बिक्री हुई है. यह आंकड़े दिखाते हैं हुंडई…

24GhanteOnline
January 12, 2026
2 min read
सालों बाद Creta की बादशाहत खत्म, देसी SUV बन गई नंबर-1

हुंडई क्रेटा कई महीनों से भारत में टॉप सेलिंग SUVs में शामिल है. मिड-साइज SUV क्रेटा ने साल 2025 में अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री दर्ज की है. इस दौरान 2 लाख यूनिट की बिक्री हुई है. यह आंकड़े दिखाते हैं हुंडई क्रेटा की सेगमेंट में मजबूत बनी हुई है. हालांकि, साल के आखिरी महीने में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. SUV कैटेगरी में हुंडई क्रेटा को महिंद्रा स्कॉर्पियो (Scorpio) ने पीछे छोड़ दिया है. दिसंबर 2025 में स्कॉर्पियो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है.

पिछले महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो (Scorpio) की 15,885 यूनिट बिकीं. यह पिछले साल दिसंबर के मुकाबले करीब 3,700 यूनिट ज्यादा है. करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी यह दिखाती है कि स्कॉर्पियो की मांग लगातार बनी हुई है. इसमें स्कॉर्पियो N को मिली अच्छी प्रतिक्रिया और क्लासिक वेरिएंट की लगातार सप्लाई का बड़ा योगदान है. इसी वजह से साल के आखिरी महीने में स्कॉर्पियो रेंज ने Hyundai Creta से ज्यादा बिक्री दर्ज की, जबकि दूसरे नंबर पर Hyundai Creta रही, जिसकी 13,154 यूनिट बिकीं. हालांकि, पूरे कैलेंडर ईयर 2025 में यह लंबे समय तक महीने के हिसाब से सेगमेंट में सबसे आगे रही.

क्यों पॉपुलर है स्कॉर्पियो (Scorpio) 


महिंद्रा स्कॉर्पियो को भारत में पहली बार 2002 में लॉन्च किया गया था. यह अपनी मजबूत बनावट, हर तरह की सड़क पर चलने की क्षमता, दमदार डीजल इंजन और उस समय के हिसाब से आधुनिक फीचर्स की वजह से लॉन्च होते ही काफी लोकप्रिय हो गई. स्कॉर्पियो ने SUV को सिर्फ काम की गाड़ी मानने वाली सोच को बदला और एक ऐसी दमदार, आकर्षक लाइफस्टाइल गाड़ी के रूप में सामने आई, जो किफायती भी थी और शहर की सड़कों से लेकर गांव की कच्ची सड़कों तक हर तरह के रास्तों पर आराम से चल सकती थी.

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Scorpio) की कीमत


महिंद्रा स्कॉर्पियो (Scorpio) रेंज में इस वक्त 2 SUVs आती हैं. इसमें एक पुरानी क्लासिक और दूसरा फीचर्स फुल स्कॉर्पियो-N है. स्कॉर्पियो क्लासिक 4 वैरिएंट में आती है. महिंद्रा स्कॉर्पियो के बेस मॉडल की कीमत 12.98 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 16.71 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है.

दूसरी ओर महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Scorpio N) की कीमत बेस Z2 मॉडल के लिए लगभग ₹13.20 लाख एक्स-शोरूम से शुरू होती है और टॉप-एंड Z8L कार्बन डीजल 4×4 वेरिएंट के लिए लगभग ₹24.17 लाख एक्स-शोरूमतक जाती है.

Tags:scorpio

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…