24 घण्टे ऑनलाइन

ज्येष्ठ के 8 बड़े मंगल पर इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, क्या आप भी है शामिल?

ज्येष्ठ माह बहुत ही पावन माना गया है। वैशाख पूर्णिमा के बाद ज्येष्ठ माह की शुरुआत होती है। इस माह में हनुमान जी साधना का विशेष महत्व है। इस माह में पड़ने वाले हर मंगलवार को हनुमान जी साधना का विशेष मानी जाती है, क्योंकि…

24GhanteOnline
April 22, 2026
2 min read
ज्येष्ठ के 8 बड़े मंगल पर इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, क्या आप भी है शामिल?

ज्येष्ठ माह बहुत ही पावन माना गया है। वैशाख पूर्णिमा के बाद ज्येष्ठ माह की शुरुआत होती है। इस माह में हनुमान जी साधना का विशेष महत्व है। इस माह में पड़ने वाले हर मंगलवार को हनुमान जी साधना का विशेष मानी जाती है, क्योंकि इस माह में हर मंगलवार को बड़ा मंगल (Bada Mangal) के रूप में मनाया जाता है। इस साल ज्येष्ठ का महीना 02 मई से 29 जून तक रहने वाला है। अधिक मास के कारण ज्येष्ठ माह पूरे 59 दिन का होगा।

यही कारण है कि इस बार ज्येष्ठ में 4 या 5 नहीं, बल्कि पूरे 8 बड़े मंगल पड़ेंगे। ज्योतिषविदों की माने तो ज्येष्ठ में 8 बड़े मंगल का संयोग साल 2007 में बना था और ये अब 19 साल बाद फिर से बन रहा है। मान्यता है कि ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर बजरंगबली की उपासना करने पर सारी मनोकामना पूर्ण होती है। ज्योतिषविदों के अनुसार, ज्येष्ठ माह में 8 बड़े मंगल का संयोग कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी भी रहने वाला है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

वृषभ राशि


वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। साझेदारी में किए गए कामों में सफलता मिल सकती है। छोटे से कारोबार को बड़ा बना सकते हैं। कमाई के नए रास्ते भी आपके लिए खुल सकते हैं।

कर्क राशि


कर्क राशि वालों को धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन मिल सकता है। आय में बड़ा उछाल आ सकता है। कारोबार में लाभ हो सकता है।

कन्या राशि


कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। खर्चे कम हो सकते हैं। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। साथ ही, धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि बढ़ सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं।

कुंभ राशि


कुंभ राशि वालों को धन अर्जित करने के नए अवसर आपको मिल सकते हैं। निवेश से लाभ हो सकता है। करियर में खूब लाभ मिल सकता है। आपके लिए आर्थिक रूप से काफी अच्छा साबित हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…