24 घण्टे ऑनलाइन

सावन के पहले सोमवार पर पंचक का साया, न करें ये काम

सावन (Sawan) का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन माह देवों के देव महादेव को अति प्रिय है। इस माह में विशेष रूप से भोलेनाथ और माता-पार्वती की आराधना की जाती है। सावन के पवित्र माह में भोलेनाथ को प्रसन्न करने…

24GhanteOnline
July 2, 2025
2 min read

सावन (Sawan) का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन माह देवों के देव महादेव को अति प्रिय है। इस माह में विशेष रूप से भोलेनाथ और माता-पार्वती की आराधना की जाती है। सावन के पवित्र माह में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त सोमवार के व्रत करते हैं, शिवलिंग पर रोज जल चढ़ाते हैं और हर हो मुमकिन कोशिश करते हैं जिससे भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकते हैं। साल 2025 में सावन के महीने में पंचक (Panchak) लगने वाले हैं जानते हैं सावन में कब से शुरू हो रहे हैं पंचक।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक (Panchak) वो पांच दिन होते हैं जिसमें कुछ विशेष कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। पंचक, ज्योतिष में नक्षत्रों पर आधारित होते हैं, इस दौरान शुभ कार्यों को करने पर रोक होती है। नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को पंचक कहा जाता है। यह चंद्रमा की स्थिति पर आधारित एक खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पांच नक्षत्रों से होकर गुजरता है, तो उसे पंचक कहा जाता है। पंचक के दौरान चन्द्रमा कुंभ और मीन राशि में रहते हैं, उस समय को पंचक कहते हैं।

जुलाई 2025 में पंचक (Panchak) कब?


जुलाई माह में पंचक (Panchak) 13 जुलाई 2025, रविवार को शाम 6.53 मिनट पर शुरू होंगे।
पंचक 17 जुलाई गुरुवार को रात 3.39 मिनट पर समाप्त होंगे।

सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और पंचक 13 जुलाई, रविवार को लगेगा। वहीं सावन के पहले सोमवार का व्रत 14 जुलाई को रखा जाएगा यानि इस बार सावन के पहले सोमवार पर पंचक (Panchak) का साया रहेगा।

रोग पंचक की शुरूआत अगर रविवार के दिन से होती है तो इसे रोग पंचक (Panchak) कहते हैं। इस दौरान शारीरिक और मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान शुभ कार्य करने वर्जित होते हैं। शुभ और मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर यात्रा ना करें। पंचक के दौरान चारपाई बनवाना अशुभ होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…