24 घण्टे ऑनलाइन

Honda की ये SUV हो गई महंगी, 5.5 फीसदी तक बढ़ गई कीमत

होंडा (Honda) की इकलौती SUV की कीमत को 5.5 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है, कंपनी के इस फैसले से Honda Elevate खरीदने वालों को जोरदार झटका लगा है. आप भी अगर Hyundai Creta को टक्कर देने वाली इस एसयूवी को खरीदने का प्लान कर रहे…

24GhanteOnline
January 13, 2026
2 min read
Honda की ये SUV हो गई महंगी, 5.5 फीसदी तक बढ़ गई कीमत

होंडा (Honda) की इकलौती SUV की कीमत को 5.5 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है, कंपनी के इस फैसले से Honda Elevate खरीदने वालों को जोरदार झटका लगा है. आप भी अगर Hyundai Creta को टक्कर देने वाली इस एसयूवी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब आप लोगों को 59,990 रुपए तक एक्स्ट्रा खर्च करने पड़ सकते हैं. इस गाड़ी के SV, V, VX और ZX वेरिएंट्स हैं और सबसे ज्यादा SV वेरिएंट की कीमत बढ़ी है.

Honda Elevate Price in India


Gaadiwaadi के मुताबिक, होंडा (Honda) की इस एयूवी की कीमत पहले 10 लाख 99 हजार 900 रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती थी, लेकिन अब इस गाड़ी के बेस वेरिएंट के लिए आप लोगों को 11 लाख 59 हजार 890 रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने पड़ेंगे, इसका मतलब ये हुआ है कि इस कार का बेस वेरिएंट आपको 59,990 रुपए महंगा पड़ेगा.

V ग्रेड वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपए (एक्स शोरूम) बढ़ गई है जिसके बाद अब इस वेरिएंट के मैनुअल ट्रांसमिशन के लिए 11.96 लाख (एक्स शोरूम) के बजाय 12.06 लाख रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने पड़ेंगे. ऑटोमैटिक वेरिएंट भी 9990 रुपए मंहगा हुआ है, अब ये वेरिएंट 13.12 लाख (एक्स शोरूम) के बजाय 13.22 लाख (एक्स शोरूम) का मिलेगा.

VX ग्रेड वेरिएंट की कीमत 13,590 रुपए (एक्स शोरूम) बढ़ गई है जिसके बाद अब इस मॉडल के मैनुअल वेरिएंट को 13.61 लाख (एक्स शोरूम) के बजाय 13.75 लाख (एक्स शोरूम) में बेचा जाएगा. वहीं, CVT वेरिएंट की कीमत भी 13590 रुपए बढ़ने के बाद अब 14.91 लाख (एक्स शोरूम) हो गई है.

ZX ग्रेड वेरिएंट के मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपए (एक्स शोरूम) बढ़ गई है. मैनुअल वेरिएंट को अब 14.88 लाख (एक्स शोरूम) के बजाय 14.98 लाख तो वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 16.15 लाख के बजाय 16.25 लाख हो गई है. इस एसयूवी के ब्लैक और ADV एडिशन भी 9990 रुपए महंगे हो गए हैं. इस गाड़ी की ये सभी कीमतें एक्स शोरूम प्राइस हैं.

Honda Elevate Rivals


इस प्राइस रेंज में ये एसयूवी ऑल न्यू Kia Seltos, VW Taigun, Hyundai Creta और Skoda Kushaq जैसी गाड़ियों को कांटे की टक्कर देगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…