24 घण्टे ऑनलाइन

सुहागन बनते ही विधवा हुई दुल्हन, शादी के कुछ सेकंड बाद ही दूल्हे की मौत

कर्नाटक के बागलकोट के जामखंडी में एक शादी समारोह में खुशी का माहौल उस वक्त गम में तब्दील हो गया। जब शादी होते ही दूल्हे (Groom) की मौत हो गई। दूल्हे को शादी के महज 3 सेकंड बाद ही दिल का दौरा (heart Attack) पड़ गया। इसके…

24GhanteOnline
May 18, 2025
2 min read

कर्नाटक के बागलकोट के जामखंडी में एक शादी समारोह में खुशी का माहौल उस वक्त गम में तब्दील हो गया। जब शादी होते ही दूल्हे (Groom) की मौत हो गई। दूल्हे को शादी के महज 3 सेकंड बाद ही दिल का दौरा (heart Attack) पड़ गया। इसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद दूल्हे को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि दूल्हे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। दूल्हे (Groom) को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक दूल्हे का नाम 26 वर्षीय प्रवीण था। प्रवीण की मौत के बाद शादी समारोह में मातम छा गया। प्रवीण के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सुहागन बनते ही विधवा हो गई दुल्हन


परिवार के साथ-साथ लाल जोड़े में सजी प्रवीण की दुल्हन चंद सेकंड में ही विधवा हो गई। दूल्हे की मौत के बाद उसके परिवार वालों के साथ-साथ दुल्हन की भी हालत रो-रोकर बुरी हो गई है। उसने सुहागन बनते ही, अपने सुहाग को खो दिया है। शादी के चंद सेकंड के बाद अपने पति को खो दिया। शादी के मंडप से घर जाने से पहले उसके पति की मौत हो गई। इस घटना के बाद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

दिग्गज डायरेक्टर ने की आत्महत्या, व्हाट्सएप पर छोड़ा सुसाइड नोट


प्रवीण अपनी शादी को लेकर बेहद खुश था। उसकी शादी बहुत ही धूमधाम से की गई थी। प्रवीण की शादी की हर रस्म अच्छे से आयोजित की गई थी। यही नहीं प्रवीण ने अपनी पत्नी के साथ प्री-वेडिंग शूट भी कराया था। अब शादी से पहले का वीडियो देख दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवार वाले और दुखी हैं। ये घटना जामखंडी गांव में घटी। 26 साल की उम्र में प्रवीण ने अतिंम सांस ली। अब यह खबर कर्नाटक में चर्चा का विषय बन गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।