24 घण्टे ऑनलाइन

नेशनल हाईवे पर सफर हुआ सस्ता! टोल टैक्स में सरकार ने की कटौती

अब नेशनल हाईवे (National Highway) पर सफर करना आपके लिए और भी किफायती हो गया है। सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पुल, सुरंग और फ्लाईओवर वाले हाईवे सेक्शन पर लगने वाले टोल टैक्स (Toll Tax) में 50 फीसदी तक की भारी कटौती कर…

24GhanteOnline
July 5, 2025
2 min read

अब नेशनल हाईवे (National Highway) पर सफर करना आपके लिए और भी किफायती हो गया है। सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पुल, सुरंग और फ्लाईओवर वाले हाईवे सेक्शन  पर लगने वाले टोल टैक्स (Toll Tax) में 50 फीसदी तक की भारी कटौती कर दी है। इस कदम से गाड़ी चलाने वालों का यात्रा खर्च काफी कम हो जाएगा।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाईवे (National Highway) फीस नियम, 2008 में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। इन बदलावों के बाद टोल टैक्स (Toll Tax) वसूलने का तरीका बदल गया है।

पहले नियम यह था कि अगर आप हाईवे पर किसी पुल, सुरंग या फ्लाईओवर (जिन्हें ‘स्ट्रक्चर’ कहा जाता है) से गुजरते थे, तो उस हिस्से की लंबाई पर 10 गुना तक टोल लगता था। ऐसा इसलिए था क्योंकि इन स्ट्रक्चर्स को बनाने में बहुत ज्यादा लागत आती है। लेकिन अब सरकार ने इस नियम को बदल दिया है।

आसान शब्दों में समझिए नया फॉर्मूला


मान लीजिए आप एक ऐसे नेशनल हाईवे (National Highway) से गुजर रहे हैं जिसकी लंबाई 40 किलोमीटर है और यह पूरा का पूरा एक लंबा पुल या सुरंग है।

पुराना नियम: पुराने नियम के हिसाब से, आपसे 400 किलोमीटर (40 km x 10) के बराबर टोल वसूला जाता।

नया नियम: अब नए नियम के मुताबिक, आपसे सिर्फ 200 किलोमीटर (40 km x 5) के बराबर टोल लिया जाएगा, जो कि दोनों विकल्पों में कम है।

इसका सीधा मतलब है कि आपकी जेब पर बोझ आधा हो गया। जहां पहले आपको 400 किलोमीटर का टोल देना पड़ता, वहीं अब सिर्फ 200 किलोमीटर का देना होगा। यह सीधे-सीधे 50% की बचत है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस नए नियम से फ्लाईओवर, अंडरपास और सुरंग जैसी संरचनाओं वाले हाईवे पर टोल की दर 50% तक कम हो गई है। यह फैसला आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे हाईवे पर यात्रा करना न केवल तेज बल्कि सस्ता भी हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें