24 घण्टे ऑनलाइन

घर में लगाए ये ध्वज, परिवार के लिए होता है लाभदायक

सनातन धर्म में ध्वजा (Flag) का कितना महत्व है, इससे संबंधितल लगभग लोग जानते ही हैं। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि न केवल मंदिर में नहीं घर में भी लगाया जाता है। धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि घर के ऊपर इसे लगाना अति…

24GhanteOnline
June 28, 2026
3 min read

सनातन धर्म में ध्वजा (Flag) का कितना महत्व है, इससे संबंधितल लगभग लोग जानते ही हैं। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि न केवल मंदिर में नहीं घर में भी लगाया जाता है। धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि घर के ऊपर इसे लगाना अति लाभदायक होता है। यही कारण है कि लगभग लोग इसे घर में लगा लेते हैं। परंतु क्या आप कि इसे लगाने के कई ज्योतिष फायदे भी होते हैं। जी हां, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इससे संबंधित बहुत सी ऐसी बातें बताई गई हैं।

अगर बात करें ज्योतिष शास्त्र की तो घर व मंदिर में ध्वज (Flag) लगाने के कारण और लाभ अलग-अलग होते हैं। आज से ही नहीं बल्कि आदिकाल से वैदिक संस्कृति, आर्य संस्कृति, सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति, भारतीय संस्कृति एक दूसरे के पर्याय हैं। इन संस्कृतियों में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों को करते समय उत्सवों में, पर्वों में, घरों-मंदिरों-देवालयों-वृक्षों, रथों-वाहनों पर अलग अलग तरह के ध्वज लगाए जा रहें हैं. इन अलग-अलग ध्वज को विभिन्न तरीकों से लगाने का पृथक-पृथक प्रभाव पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ध्वज में कुल तीन तत्व-ध्वजा-पताता और डंडा रहता है, जिन्होंने ईश्वरीय स्वरूप माना जाता है, जो आधिभैतिक, आध्यात्मिक, अधिदैविक हैं। काफी लोग ये नहीं जानते कि ध्वज और पताका में अंतर है, ये अलग-अलग चीज़ें हैं। पताका त्रिकोणकार होता है जबकि ध्वज चतुर्भुज आकार का होता है। हालांकि दोनों को झंडा माना जा सकता है। हिंदू धर्म के शास्त्रों में प्रत्येक देवी-देवता को चित्रों में दर्शाया गया है, जिसमें ये समस्त अपने साथ अस्त्र-शस्त्र के अलावा एक ध्वज रखते थे। जिसे इनकी एक पहचान माना जाता है। तो आइए अब जानते हैं घर की छत पर किस प्रकार का व किस दिशा में लगा ध्वज लाभकारी और शुभदायक होता है।

किस रंग का लगाएं ध्वज-


वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि घर में गेरुआ, भगवा या केसरिया रंग का ध्वजा (Flag) लगाना शुभ होता है, जो घर-परिवार के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

किस दिशा में लगाएं-


वास्तु शास्त्री के अनुसार घर के ऊपर वायव्य कोण में ध्वजा लगाना बेहद शुभ एवं हितकारी होता है। अगर आप अपने घर की दिशा का आकलन न कर पा रहें हों तो इस संदर्भ में किसी ज्योतिष से परामर्श ले सकते हैं, वरना इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है।

कैसा ध्वज (Flag) लगाएं-


बताया जाता है घर में लगाया जाने वाले ध्वज पर स्वास्तिक या ॐ लिखा हुआ होना चाहिए। इसे घर की छत पर लगाना बेहद शुभ होता है। बता दें ये ध्वज एक त्रिभुजाकार और दो त्रिभुजाकार हो सकता है।

ध्वजा (Flag) लगाने से मिलते हैं ये लाभ-


घर की छत पर ध्वजा लगाने से यश और कीर्ति में अपार वृद्धि होती है,

शत्रु की संख्या कम होती है व इनपर विजय मिलती है।

इसके अलावा घर में रहने वाले लोगों के शोक, दोष और रोगों का नाश होता हैं तथा सुख और स्मृधी बढ़ती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…