24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कहां-कहां दिखाई देगा

होली के दिन यानी 14 मार्च को साल का पहला ग्रहण लगा था, जो कि चंद्र ग्रहण था। अब इसके बाद मार्च में ही साल का दूसरा ग्रहण लगने जा रह है। यह ग्रहण साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) होगा ,जो कि 29 मार्च को चैत्र…

24GhanteOnline
March 23, 2025
2 min read

होली के दिन यानी 14 मार्च को साल का पहला ग्रहण लगा था, जो कि चंद्र ग्रहण था। अब इसके बाद मार्च में ही साल का दूसरा ग्रहण लगने जा रह है। यह ग्रहण साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) होगा ,जो कि 29 मार्च को चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले लगने वाला है।

इस सूर्य ग्रहण के दौरान धरती के कुछ इलाकों में कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा जाएगा। लोगों को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) को देखने की काफी उत्सुकता रहती है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये ग्रहण कितने बजे लगेगा। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे लगने जा रहा है।

भारत में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कब दिखेगा 2025 में?


साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को शनिवार के दिन लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, 29 मार्च को दोपहर में 2:20 मिनट पर शुरू होगा और शाम में 6:16 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा। ये एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा जो कि चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगने वाला है।

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कहां-कहां दिखेगा?


साल का पहला सूर्य ग्रहण बरमूडा, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राज़ील, डेनमार्क, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, फिनलैंड, बारबाडोस, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, कनाडा के पूर्वी भाग, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, लिथुआनिया, हॉलैंड, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) का सूतक 2025


हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिस वजह से भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन जिन क्षेत्रों में ये ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।