24 घण्टे ऑनलाइन

नहाय-खाय के दिन करें इन चीजों का दान, छठी मैया मिलेगा आशीर्वाद!

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) की तैयारियों में श्रद्धालु जुटे हैं। छठ पूजा के दौरान छठी मैया और सूर्य देव की उपासना की जाती है। छठ का ये महापर्व नहाय-खाय से शुरू होता है और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ…

24GhanteOnline
October 25, 2025
2 min read

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) की तैयारियों में श्रद्धालु जुटे हैं। छठ पूजा के दौरान छठी मैया और सूर्य देव की उपासना की जाती है। छठ का ये महापर्व नहाय-खाय से शुरू होता है और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होता है। आज यानी 25 अक्टूबर से छठ पूजा का ये महापर्व शुरू हो रहा है। छठ का ये महापर्व 28 अक्टूबर को संपन्न होगा। आज छठ पूजा (Chhath Puja) के महपर्व का पहला दिन है।

नहाय-खाय के पहले दिन व्रती स्नान-ध्यान कर पूजा करती हैं। इसके बाद भोजन ग्रहण करती हैं। इस दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण किया जाता है। इस दिन से व्रती शुद्धता और सात्त्विकता का पालन करते हुए सूर्य देव और छठी मैया की उपासना शुरू करते हैं। नहाय-खाय के दिन दान का भी बहुत महत्व है। मान्यता है कि नहाय-खाय के दिन पूजा के बाद दान करने से छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा के बाद किन चीजों का दान करना चाहिए?

नहाय खाय के दिन इन चीजों का करें दान


- नहाय-खाय के दिन अरवा चावल का दान का करना चाहिए। साधारण चावल भी दान किया जा सकता है। साथ ही दूध, दही और घी आदि चीजों का भी दान किया जा सकता है। इस दिन ये चीजें दान करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है। छठी मैया का आशीर्वाद मिलता है।
- नहाय-खाय के दिन चना दाल, मूंग दाल, केले, पपीते और पीले वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
- नहाय-खाय के दिन गुड़ और लाल रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे करियर और कारोबार में ऊचांंइयां मिलती हैं।
- नहाय-खाय के दिन कद्दू का दान करना बहुत शुभ होता है। कद्दू एक सात्विक और पवित्र फल माना जाता है। इसे सूर्य देव और छठी मैया को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने पुण्यफल मिलते हैं।
- छठ पूजा (Chhath Puja) के दौरान गन्ना, हरे फल और हरी सब्जियों का दान करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से बुध ग्रह की कृपा मिलती है, जिससे कारोबार और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…