24 घण्टे ऑनलाइन

धुरंधर ने उड़ाया गर्दा, 3 दिन में 100 करोड़ के क्लब मेंशामिल हुई फिल्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि 5 बड़े स्टार किसी फिल्म का हिस्सा हों और सभी के रोल्स को अच्छी-खासी फुटेज दी गई हो। लेकिन धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म के साथ ऐसा देखने को मिल रहा है और ये फिल्म…

24GhanteOnline
December 8, 2025
3 min read

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि 5 बड़े स्टार किसी फिल्म का हिस्सा हों और सभी के रोल्स को अच्छी-खासी फुटेज दी गई हो। लेकिन धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म के साथ ऐसा देखने को मिल रहा है और ये फिल्म सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बता दिया था कि इसके इरादे बॉक्स ऑफिस पर किसी धुरंधर सरीखे ही होंगे और ऐसा ही कमाल फिल्म करती नजर आ रही है।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये फिल्म रियल कैरेक्टर्स को पोर्ट्रे करती नजर आई है और इससे फैंस कनेक्ट करते भी नजर आ रहे हैं। ये फिल्म भारी-भरकम बजट में बनकर तैयार हुई है ऐसे में मेकर्स के ऊपर भी फिल्म की सक्सेस का भार है। आइए जानते हैं कि पहले वीकेंड में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल किया है और विदेशों में इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पहले वीकेंड में धुरंधर (Dhurandhar) ने कितने कमाए?


धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद इस फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी ग्रिप को मजबूत रखा और 32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने रविवार का पूरा फायदा उठाया और 43 करोड़ रुपए बंटोर डाले। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का तीन दिनों का नेट कलेक्शन 103 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 123।60 करोड़ रुपए का हो चुका है। फिल्म की कमाई में उछाल बता रही है कि थिएटर्स में इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम नजर आ रहा है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन से इतना तो तय है कि ये फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है।

धुरंधर (Dhurandhar) का वर्ल्डवाइड कलेक्शन


धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई कर ली है। फिल्म को ओवरसीज मामले में काफी अच्छे व्यूज मिल रहे हैं। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन काफी सही जा रहा है। इस फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 2 दिनों में 18 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं तीसरे दिन आंकड़े लिखे जाने तक इस फिल्म का कलेक्शन 3 करोड़ रुपए का रहा है, मतलब कि औसतन ये फिल्म हर दिन विदेश में 9 करोड़ की कमाई कर रही है जो बड़ी बात है।

फिल्म का दो दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90 करोड़ रुपए का हो गया था। वहीं फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन को अगर जोड़ लिया जाए तो इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 144।60 करोड़ रुपए की हो गई है। वहीं अभी फिल्म के कलेक्शन के तीसरे दिन के पूरे ओवरसीज आंकड़े आने बचे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…