24 घण्टे ऑनलाइन

नोएडा इंजीनियर मृत्यु मामला: एसआईटी गठन पर मृतक के पिता ने जताया संतोष

लखनऊ: नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता (Yuvraj Mehta) की मौत के मामले में योगी सरकार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर मृतक के पिता राजकुमार मेहता ने संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विशेष जांच टीम (SIT)…

24GhanteOnline
January 20, 2026
2 min read
नोएडा इंजीनियर मृत्यु मामला: एसआईटी गठन पर मृतक के पिता ने जताया संतोष

लखनऊ: नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता (Yuvraj Mehta) की मौत के मामले में योगी सरकार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर मृतक के पिता राजकुमार मेहता ने संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विशेष जांच टीम (SIT) के गठन से उन्हें न्याय की आशा मिली है और उन्हें विश्वास है कि उनके बेटे की आत्मा को न्याय अवश्य प्राप्त होगा। वहीं, मंगलवार को मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

आवश्यक सुरक्षा उपाय हुए सुनिश्चित


मृतक युवराज मेहता (Yuvraj Mehta) के पिता राजकुमार मेहता के अनुसार, घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से घटनास्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक बार भेंट करने की इच्छा भी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात होने पर उन्हें मानसिक शांति मिलेगी । उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से उन्हें यह भरोसा दिलाया गया है कि पूरा सहयोग मिलेगा ।

3 सदस्यीय एसआईटी कर रही जांच


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नोएडा की घटना का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने घटना की जांच के लिए ADG जोन मेरठ के नेतृत्व में 3 सदस्यीय SIT की टीम गठित किया था। अधिकारियों की यह टीम 5 दिनों में मामले की जांच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रिपोर्ट सौंपेगी।

बिल्डर की हुई गिरफ्तारी


इस घटना में पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नामजद आरोपी बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रियल एस्टेट कंपनी एमजेड विजटाउन प्लानर्स लिमिटेड के सीईओ और बिल्डर अभय कुमार की गिरफ्तारी लापरवाही, गैर इरादतन हत्या और जान जोखिम में डालने जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज एफआईआर के दृष्टिगत की गई है। वहीं, योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर भी सख्त कदम उठाते हुए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पद से हटा दिया गया था। इससे पूर्व, ट्रैफिक सेल अवर अभियंता नवीन कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।