24 घण्टे ऑनलाइन

अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए... 'धुरंधर' के भौकाली ट्रेलर उड़ा देगा होश

रणवीर सिंह धुरंधर बनकर धांसू एंट्री की तैयारी कर चुके हैं। 5 दिसंबर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच आदित्य धर की फिल्म का भौकाली ट्रेलर का चुका है। जिसका लंबे वक्त…

24GhanteOnline
November 18, 2025
3 min read

रणवीर सिंह धुरंधर बनकर धांसू एंट्री की तैयारी कर चुके हैं। 5 दिसंबर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच आदित्य धर की फिल्म का भौकाली ट्रेलर का चुका है। जिसका लंबे वक्त से इंतजार भी किया जा रहा था। जिसमें जितना खूंखार रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं, उतनी ही मुश्किलें संजय दत्त भी सबकी बढ़ाएंगे। साथ ही आर। माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी फिल्म का हिस्सा हैं, जिनका लुक भी कम खतरनाक नहीं है। जबरदस्त एक्शन वाली फिल्म का दूसरा पार्ट भी अगले साल लाने की खबरें हैं। लेकिन सबसे पहले आपको ट्रेलर का रिव्यू दिए देते हैं, क्योंकि यहां बहुत ही मजा आने वाला है। बस कुछ मिनट के लिए कुर्सी की पेटी बांध लीजिए

‘धुरंधर’ (Dhurandhar) का 4 मिनट 7 सेकंड का ट्रेलर जितना सोचा था, उससे एक कदम आगे निकला है। यहां न ही फालतू का खून खराबा है, न बेमतलब एक्शन… जहां जो चाहिए सबकुछ परफेक्ट है। जिसके लिए आदित्य धर जाने जाते रहे हैं। एक से बढ़कर एक खूंखार विलेन ने धुआं उठाया हुआ है। खासकर संजय दत्त के डायलॉग सुनकर मजे आने वाले हैं। पर असली सीटियां रणवीर सिंह की एंट्री पर ही बजेंगी, क्योंकि ये पाकिस्तान पर वार, बड़ा ही जोरदार है।

Dhurandhar Trailer



ट्रेलर की शुरुआत होती है अर्जुन रामपाल से। जो कहते हैं- 1971 की जंग के बाद पाकिस्तान में बड़ा उदास सा माहौल था। मैं 6 साल का था और रेडियो सुन रहा था। उस वक्त ZIA-UL-HAQ ने एक बात बोली- जो मेरे जहन में उतर गई, Bleed India With a Thousand Cuts। बस उसी वक्त उनके सामने एक शख्स पड़ा था, जिसकी हालत बद से बदतर कर दी थी। वो पिक्चर में मेजर इकबाल (ISI) के रोल में दिखने वाले हैं। जिसकी मर्जी के बिना पाकिस्तानी सियासत का एक पत्ता नहीं हिल सकता। यह पूरी फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।

फिर होती है रणवीर सिंह की पाकिस्तान में एंट्री, जो अब असली बदला लेने खुद मैदान में उतर चुके हैं। फिल्म में आर माधवन भी दिखाई दे रहे हैं। जो कहते हैं- मुंह तोड़ने के लिए मुट्ठी बंद करना जरूरी है। वो फिल्म में AJAY SANYAL का किरदार निभा रहे हैं, यानी इंडियन इंटेलिजेंस।

फिल्म में चौथा इक्का बनकर आए हैं अक्षय खन्ना, जो पिक्चर में REHMAN DAKAIT का किरदार निभा रहे हैं। जो कसाई की तरह पकड़-पकड़कर सबको मौत देता है। यह पाकिस्तान की किसी पॉलिटिकल पार्टी का हिस्सा है, जहां से अपनी असली चाल चलता है। यूं तो सबसे गजब के डायलॉग संजय दत्त को ही दिए गए हैं। जो सफेद कुर्ता पजामा में एंट्री करते हैं। वो SP CHAUDHARY ASLAM बने हैं, जो जितना खूंखार है, उतना ही खतरनाक भी।

इन सबसे अकेले ही रणवीर सिंह पंगा लेने वाले हैं। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर सिंपल है, जहां सभी कैरेक्टर्स का इंट्रोडक्शन दिया गया है। पर कहानी पूरी तरह से बिल्कुल रिवील नहीं होती, जो मेकर्स ने शानदार तरह से तैयार किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।