24 घण्टे ऑनलाइन

iQOO 15 vs OnePlus 15 vs Realme GT 8 Pro: कौन है परफॉर्मेंस का असली ‘किंग’?

फ्लैगशिप सेगमेंट में Realme GT 8 Pro, OnePlus 15 और iQOO 15के बीच महा-मुकाबला है. अगर आप भी इनमें से किसी भी फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि कीमत के लिहाज से कौन सा फोन…

24GhanteOnline
November 28, 2025
2 min read

फ्लैगशिप सेगमेंट में Realme GT 8 Pro, OnePlus 15 और iQOO 15के बीच महा-मुकाबला है. अगर आप भी इनमें से किसी भी फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि कीमत के लिहाज से कौन सा फोन सस्ता है? इसके अलावा परफॉर्मेंस के मामले में कौन किस पर भारी है और तीसरा किस फोन में सबसे बड़ी बैटरी मिलती है?

Realme GT 8 Pro Price vs OnePlus 15 Price vs iQOO 15 Price


इस रियलमी फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 72,999 रुपए और 16GB रैम और 512GB वेरिएंट को 78,999 रुपए में उतारा गया है. वहीं, आईकू 15 के 12 जीबी/256 जीबी की कीमत 72999 रुपए, 16 जीबी/512 जीबी वेरिएंट की कीमत 79999 रुपए है. इंटरोडक्टरी ऑफर के तहत 7 हजार के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के बाद ये फोन 64999 रुपए और 71999 रुपए का मिलेगा.
वनप्लस 15 के 12 जीबी/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 72999 रुपए, 16 जीबी/512 जीबी वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए है.एचडीएफसी बैंक कार्ड से पेमेंट पर 256 जीबी वेरिएंट 68,999 रुपए और 512 जीबी वेरिएंट 75999 रुपए का पड़ेगा.

परफॉर्मेंस में कौन आगे?

तीनों ही स्मार्टफोन्स में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. iQOO 15 में बेहतर गेमिंग के लिए Q3 गेमिंग चिप, Realme GT 8 Pro में R1 गेमिंग चिप और AI फीचर्स के लिए एक हाइपर विजन AI चिप भी दी गई है. OnePlus 15 की बात करें तो इस हैंडसेट में वनप्लस परफॉर्मेंस ट्राई चिप है जो बेहतर गेमप्ले, कनेक्टिविटी और स्मूथ विजुअल देने का काम करती है. सीपीयू, गेमिंग और मैमोरी परफॉर्मेंस के मामले में तीनों ही एक समान परफॉर्म करते हैं.

किस फोन में मिलेगी बड़ी बैटरी?

iQOO 15 और Realme GT 8 Pro दोनों में 7000mAh की बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है. आईकू फोन की बात करें तो ये फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट जबकि रियलमी फोन में 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग स्पीड मिलती है. OnePlus 15 में सबसे बड़ी 7300mAh की बैटरी है और यह 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Tags:iQOO 15

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।