24 घण्टे ऑनलाइन

दिखने लगा ट्रंप टैरिफ का असर, दिग्गज कंपनियों ने रोका भारत में आयात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ (Tariff) का असर दिखना शुरू हो गया है। अमेज़न और वॉलमार्ट जैसी कई दिग्गज अमेरिकी कंपनियों ने भारत से सामानों का आयात रोक दिया है। दुनिया भर में…

24GhanteOnline
August 8, 2025
2 min read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ (Tariff) का असर दिखना शुरू हो गया है। अमेज़न और वॉलमार्ट जैसी कई दिग्गज अमेरिकी कंपनियों ने भारत से सामानों का आयात रोक दिया है। दुनिया भर में किफायती दामों पर कपड़ों की सेल के लिए मशहूर भारतीय कंपनी पर्ल ग्लोबल ने इसके बारे में जानकारी दी है।

पर्ल ग्लोबल का कहना है कि Amazon, वॉलमार्ट जैसी कंपनियों ने उसके साथ डील को रोक दिया है। पर्ल ग्लोबल की ओर से Gap और Kohl’s जैसे नामी ब्रांड्स के लिए कपड़े तैयार किए जाते हैं। उनके पास आधी रात को (अमेरिकी समयानुसार सुबह) ही कॉल आए कि माल सप्लाई फिलहाल रोक दी जाए। कुछ कंपनियों ने ईमेल करके अपने फैसले की जानकारी दी है। अमेरिकी ग्राहकों का कहना है कि बढ़े हुए टैरिफ (Tariff) को माल की कीमत में एडजस्ट किया जाए नहीं तो वे सप्लाई नहीं लेंगे।

टैरिफ (Tariff) को जोड़ने के बाद भारत से खरीदे सामान की कीमत अमेरिका में कहीं अधिक हो जाएगी। ऐसे में इन चीजों की बिक्री होने की संभावना कम हैं ऐसे में कंपनियां फिलहाल भारतीय वस्तुओं के आयात से बच रही हैं। पर्ल ग्लोबल के मैनेजिंग डायरेक्टर पल्लब बनर्जी का कहना है कि उनके पास कस्टमर कॉल कर रहे हैं कि वे भारत की बजाय दूसरे देशों में अपना बेस शिफ्ट करें।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स से पर्ल ग्लोबल के मैनेजिंग डायरेक्टर पल्लब बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी साझीदारों से कहा है कि उन्हें कुछ वक्त दिया जाए। वह बांग्लादेश, इंडोनेशिया, वियतनाम और ग्वातेमाला आदि में अपनी फैक्ट्रियां शिफ्ट करने पर विचार करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इन देशों पर अमेरिका की ओर से लगाया गया टैरिफ (Tariff) काफी कम है। बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने बांग्लादेश, वियतनाम और चीन के मुकाबले भारत पर कम टैरिफ लगाया था।

भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ (Tariff) में से 25 फीसदी गुरुवार से लागू हो गया है। अब 28 अगस्त से अगला 25 फीसदी टैरिफ लागू हो सकता है। अमेरिका का कहना है कि भारत से रूसी तेल की खरीद के बदले में यह फैसला लिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…