24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन खुलेंगे बद्रीनाथ मंदिर के कपाट, जानें कब शुरू होगी चारधाम यात्रा

वसंत पंचमी पर टिहरी राज दरबार नरेंद्रनगर में श्री गणेश पूजन के साथ विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है। शुभ लग्न के अनुसार मंदिर के कपाट आगामी 4 मई को सुबह 6…

24GhanteOnline
February 2, 2025
2 min read

वसंत पंचमी पर टिहरी राज दरबार नरेंद्रनगर में श्री गणेश पूजन के साथ विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है। शुभ लग्न के अनुसार मंदिर के कपाट आगामी 4 मई को सुबह 6 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 22 अप्रैल को पिरोया जाएगा। उसी दिन राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरु होगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के भी विधिवत शुरुआत हो जाएगी।

ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर हुई घोषणा


रविवार को नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में वंसत पंचमी पर राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने गणेश, पंचांग और चौकी पूजन के बाद महाराजा मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली का अध्ययन और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Mandir) के कपाट खोलने की तिथि घोषित की।

भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए स्थानीय सुहागिन महिलाएं महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में 22 अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी। उसके बाद गाडू घड़ा यात्रा को लेकर डिम्मर पंचायत के लोग अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।

ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग में यात्रा प्रवास


इस बीच यात्रा ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, डिम्मर गांव और पांडुकेश्वर आदि स्थानों पर प्रवास करने के बाद 3 मई को बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी। चार मई को तिलों के तेल से भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।