24 घण्टे ऑनलाइन

नहीं थम रही शेयर बाजार की गिरावट, खुलते ही धड़ाम हुए सेंसेक्स-निफ़्टी

मुंबई। शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का भूकंप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी टैरिफ नीतियों से हतोत्साहित निवेशकों की भारी बिकवाली से आज सेंसेक्स 644 और निफ्टी 204 अंक लुढ़क गया। बीएसई सेंसेक्स 608.83 अंक…

24GhanteOnline
February 17, 2025
2 min read

मुंबई। शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का भूकंप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी टैरिफ नीतियों से हतोत्साहित निवेशकों की भारी बिकवाली से आज सेंसेक्स 644 और निफ्टी 204 अंक लुढ़क गया।

बीएसई सेंसेक्स 608.83 अंक टूटकर 75,330.38 पर पहुंच गया है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 194.50 अंक गिरकर 22,734.75 अंक पर पहुंच गया है। इस तरह बाजार ने अपना अहम सपोर्ट 23,800 को तोड़ दिया है।

सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयर पर नजर डालें तो महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जोमैटो, टीसीएस, इन्फोसिस में बड़ी गिरावट है। बाजार में सारे इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। मिड कैप और स्मॉल कैप में आज भी बड़ी गिरावट है।

1709 शेयर नुकसान में


शेयर मार्केट (Share Market) में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट के बीच मार्केट के 1709 कंपनियों के स्टॉक्स ने लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की, जबकि 731 कंपनियों के स्टॉक ऐसे थे, जो तेजी के साथ ग्रीन जोन में ओपन हुए। शुरुआती कारोबार में Sun Pharma, HUL, Cipla स्टॉक्स ने रफ्तार पकड़ी, तो वहीं M&M, Bharat Electronics, Tata Steel, Shriram Finance, ONGC के शेयर गिरावट के साथ ओपन हुए।

बाजार (Share Market) में गिरावट की वजह क्या है?


ग्लोबल मार्केट का दबाव: विदेशी बाजारों में कमजोर संकेतों का असर आज सोमवार को भारतीय बाजार पर दिख रहा है।
विदेशी निवेशक: विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।
अमेरिकी बाजार का असर: अमेरिका में महंगाई बढ़ने की वजह से वहां ब्याज दरें ज्यादा समय तक ऊंची रह सकती हैं, जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है।
प्रॉफिट बुकिंग: निवेशक पहले ही अच्छी तेजी देख चुके हैं और अब मुनाफा वसूली करने में लगे हैं, जिससे उनकी कमाई बाजार की गिरावट में न डूबे।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…