24 घण्टे ऑनलाइन

भारत में जल्द खुलेगा Apple का नया प्रीमियम स्टोर, शहर का नाम सुनकर चौंक जाएंगे!

Apple ने भारत में अपनी ऑफलाइन रिटेल मौजूदगी को बढ़ाने के लिए कमर कस ली है, एक के बाद एक कंपनी अलग-अलग शहरों में नए-नए Apple Stores को खोल रही है. अब पता चला है कि जल्द कंपनी अगले महीने यानी दिसंबर में एक नया स्टोर ओपन…

24GhanteOnline
November 28, 2025
2 min read

Apple ने भारत में अपनी ऑफलाइन रिटेल मौजूदगी को बढ़ाने के लिए कमर कस ली है, एक के बाद एक कंपनी अलग-अलग शहरों में नए-नए Apple Stores को खोल रही है. अब पता चला है कि जल्द कंपनी अगले महीने यानी दिसंबर में एक नया स्टोर ओपन करने की तैयारी में है. ये स्टोर कहां और किस राज्य में खुलेगा और किस दिन खुलेगा? आइए जानते हैं.

इस शहर में खुलेगा Apple  का अगला स्टोर


कंपनी 11 दिसंबर को नोएडा में एक नया स्टोर खोलने वाली है, यह इस साल Apple का तीसरा आउटलेट होगा और देश में इसे मिलाकर कंपनी के कुल पांच स्टोर हो जाएंगे. दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट (भारत) में ऐपल का ये कदम एग्रेसिव एक्सपेंशन स्ट्रैटेजी का हिस्सा है. नोएडा में ये अगला स्टोर DLF मॉल ऑफ इंडिया में ओपन किया जाएगा.

अगले साल इस राज्य में खुलेगा अगला स्टोर


मनीकंट्रोल के मुताबिक, ऐपल रिटेल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Deirdre O’Brien ने नए स्टोर के खुलने पर अपनी खुशी जाहिर की, उन्होंने कहा, हम भारत में अपने कस्टमर्स से प्यार करते हैं और नोएडा आउटलेट के साथ ऐपल अपनी लगातार ग्रोथ स्ट्रेटेजी के तहत अगले साल मुंबई में दूसरा स्टोर खोलने का भी प्लान बना रहा है.

O’Brien ने भारत में ऐपल की बढ़ती मौजूदगी के हिस्से के तौर पर नोएडा में नए स्टोर की अहमियत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, हमारे पांच रिटेल स्टोर, ऐपल स्टोर ऑनलाइन और ऐपल स्टोर ऐप के साथ मिलकर ग्राहकों को प्रोडक्ट्स की खरीदारी के लिए और भी ज्यादा ऑप्शन देते हैं. Apple ने अप्रैल 2023 में भारत में अपने पहले दो स्टोर खोले और इन स्टोर्स ने पहले साल में लगभग 800 करोड़ का रेवेन्यू जेनरेट किया. पहले से ही कंपनी के पास प्रीमियम रीसेलर और मल्टी-ब्रैंड रिटेल पार्टनर का एक बड़ा नेटवर्क होने के बावजूद, कंपनी लगातार बढ़ रही है.

Apple India Revenue


Tofler द्वारा शेयर की गई नई RoC फाइलिंग के अनुसार, FY25 में Apple इंडिया का रेवेन्यू 18.26 फीसदी बढ़कर 79,378 करोड़ हो गया. नेट प्रॉफ़िट 16.4 फीसदी बढ़कर 3196 करोड़ हो गया, एनालिस्ट्स को FY26 और FY27 में भी ऐसी ही ग्रोथ की उम्मीद है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…