24 घण्टे ऑनलाइन

काली कोहनी करती है शर्मिंदा, इन नुस्खों से चुटकियों में हो जाएगा दूर

ज्यादातर महिलाएं चेहरे की सुंदरता पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेती हैं और नुस्खों को अपनाती हैं। लेकिन शरीर के बाकी अंगों को इग्नोर कर देती हैं, जो पूरी तरह से गलत है। कोहनी शरीर के उन अंगों में से है जिसे…

24GhanteOnline
July 19, 2025
2 min read

ज्यादातर महिलाएं चेहरे की सुंदरता पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेती हैं और नुस्खों को अपनाती हैं। लेकिन शरीर के बाकी अंगों को इग्नोर कर देती हैं, जो पूरी तरह से गलत है। कोहनी शरीर के उन अंगों में से है जिसे अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। कोहनी का कालापन (Dark Elbows) कई वजहों से हो सकता है। लेकिन अक्सर मामलों में सफाई ना बनाए रखने के कारण ऐसा हो सकता है। वहीं हाइड्रेशन की कमी, रूखेपन के कारण भी हो सकता है। अगर आपकी कोहनी भी काली (Dark Elbows) है और आप चुटकियों में इसे साफ करना चाहते हैं तो यहां जानिए कालापन दूर करने का तरीका-

जैतून का तेल और शक्कर


ड्राई स्किन की परतों को हटामे और काली कोहनियों (Dark Elbows) को एक्सफोलिएट करने के लिए जैतून और शक्कर का मिक्स बेहतरीन है। ये स्किन को हाइड्रेट भी करता है। इसके लिए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और अपनी कोहनियों को 2 मिनट के लिए एक्सफोलिएट करें, फिर उस जगह को साबुन और पानी से धो लें और एक मुलायम तौलिये से सुखा लें।

नींबू का रस और बेकिंग सोडा


नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड बाइकार्बोनेट के साथ मिलकर डेड स्किन को हटाता है और स्किन की रंगत को निखारता है। इसके लिए आधे नींबू का रस और 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। दोनों को अच्छे से मिलाएं और कोहनियों पर लगाएं, 1 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। फिर अच्छे से धो लें और मॉइस्चराइजिंग तेल या क्रीम लगा लें।

चावल का पानी


चावल के पानी में कसैले गुण होते हैं, साथ ही नियासिन और कोजिक एसिड भी होता है। ये ऐसी चीजें हैं जो कोहनी को सफेद करने की प्रक्रिया में स्वाभाविक रूप से मदद कर सकते हैं। इसके लिए कच्चे चावल को 12 घंटे तक पानी में भीगने के लिए छोड़ दें। फिर, इसे अपनी कोहनियों पर लगाने के लिए एक कॉटन पैड का उपयोग करें और सूखने दें। इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दोहराएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।