इस डिश में है खास बात, इसके जायके का हर कोई हो जाएगा दीवाना
आज हम आपको एक राजस्थानी डिश के बारे में बता रहे हैं, जो काफी लोकप्रिय है। ये है दही पापड़ की सब्जी (Dahi Papad Sabji) । हम इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। यह स्वाद में लाजवाब है। जो इसे एक बार भी खा लेगा वो…
24GhanteOnline
January 21, 20263 min read

आज हम आपको एक राजस्थानी डिश के बारे में बता रहे हैं, जो काफी लोकप्रिय है। ये है दही पापड़ की सब्जी (Dahi Papad Sabji) । हम इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। यह स्वाद में लाजवाब है। जो इसे एक बार भी खा लेगा वो इसके जायके की तारीफ करने से नहीं चूकेगा। इसे मुख्य तौर पर दही, पापड़ और मसालों को मिलाकर तैयार किया जाता है। इस ज्यादातर मूंग के पापड़ से तैयार किया जाता है लेकिन आप चाहें तो चने के पापड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
दही पापड़ की सब्जी (Dahi Papad Sabji) बनाने की सामग्री
दही – डेढ़ कप
मूंग पापड़ – 2
बेसन – 3/4 टेबल स्पून
बूंदी – 1/4 कप
जीरा – 1 टी स्पून
अदरक कटी – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 3/4 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – डेढ़ टी स्पून
सूखी लाल मिर्च – 2
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
हींग – 1 चुटकी
नमक – स्वादानुसार
तेल – डेढ़ टेबल स्पून
दही पापड़ की सब्जी (Dahi Papad Sabji) बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में दही को निकाल लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसके बाद दही में बेसन, लाल मिर्च और हल्दी डालकर एक बार फिर अच्छी तरह से फेंटते हुए सभी को मिक्स कर लें।
- अब इसमें 2 कप पानी डाल दें और घोल को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद घोल को छानकर अलग रख लें।
- अब एक नॉनस्टिक पैन लें और उसमें तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च के टुकड़े और हींग डालकर भून लें।
- अब इस मसाले में डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर डाल दें और सभी को लगभग 1 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसमें अदरक डालकर 1 मिनट तक और भूनें।
- अब तैयार दही का घोल और स्वादानुसार नमक इसमें डाल दें और करछी की मदद से चलाते हुए इसे मिलाएं। जब तक ये घोल गाढ़ा न हो जाए इसे पकाते रहें।
- लगभग 2 मिनट में घोल गाढ़ा हो जाएगा। अब एक नॉनस्टिक तवे पर या गैस की सीधी आंच पर मूंग के पापड़ को सेंक लें और उसके 2-2 इंच के टुकड़े कर लें।
- इसके बाद तैयार दही के मिश्रण में इन पापड़ के टुकड़ों और बूंदी को मिलाकर कम से कम 2 मिनट तक उबलने दें।
- इसके बाद सब्जी में गरम मसाला पाउडर डालकर पकाएं। इसके 1 मिनट बाद गैस बंद कर दें। तैयार है दही पापड़ की सब्जी (Dahi Papad Sabji) (Dahi Papad Sabji) । इसे कटे हुए हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
