24 घण्टे ऑनलाइन

माता वैष्णो देवी जा रही बस 20 फिट गहरे नाले में गिरी, एक श्रद्धालु की मौत

सांबाः जम्मू-कश्मीर के सांबा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वैष्णो देवी (Vaishno Devi) दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई । सूत्रों के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi)…

24GhanteOnline
August 21, 2025
1 min read

सांबाः जम्मू-कश्मीर के सांबा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वैष्णो देवी (Vaishno Devi)  दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई । सूत्रों के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi) तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस गुरुवार सुबह सांबा जिले के जटवाल इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 40 अन्य घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना सांबा जिले के जटवाल गांव में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सांबा जिले के जटवाल में बस का टायर फटने से बस 20 फिट गहरे नाले में गिर गई। हादसे में करीब 45 यात्री घायल हो गए जबकि एक श्रद्धालु की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस उत्तर प्रदेश से श्री माता वैष्णो देवी जी (Vaishno Devi) कटरा आ रही थी। बस में 65 से 70 यात्री सवार थे।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सांबा जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए एम्स विजयपुर रेफर किया गया है। यह बड़ा सड़क हादसा सांबा के जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग जतवाल पर हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।